तमिल अभिनेत्री दीपा
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री का असली नाम पौलीना जेसिका था, लेकिन वह अपने दीपा नाम से पहचानी जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपा एक लड़के से बेहद प्यार करती थीं, लेकिन उसके साथ अभिनेत्री के रिश्ते ठीक नहीं थे। रिश्तों में दिक्कतों की वजह से ही दीपा ने आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि वह जिंदगी भर किसी से प्यार करती रहेंगी, जबकि उनकी मौत का कारण कोई नहीं है।