Vijay
- फोटो : Social Media
13 अगस्त को फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग खत्म की गई जिसके बाद उन्होंने सभी को गोल्ड रिंग देते हुए सरप्राइज कर दिया। खबरों की मानें तो विजय ने फिल्म की टीम को शुक्रिया अदा करने के लिए उन्हें इस तोहफे को देने का फैसला किया। क्रू टीम की साथी अर्चना ने ट्वीट किया कि 400 क्रू मेंबर्स की टीम ने दिन-रात एक कर फिल्म की एक हिस्से की शूटिंग खत्म की। हमारे थालापथि (कमांडर) ने फिल्म में योगदान देने वाले हर टीम मेंबर को विशेष सम्मान दिया है, जिससे कि हर किसी के लिए ये दिन यादगार बन गया।