फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिल अभिनेता थवासी का कैंसर से निधन, कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर लगाई थी मदद की गुहार

Tue, 24 Nov 2020 08:59 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
थवासी - फोटो : twitter: @NadigarsangamP
Tamil actor and comedian Thavasi: तमिल अभिनेता और कॉमेडियन थवासी का सोमवार की रात को निधन को गया। वह 60 वर्ष के थे। उनका मदुरै के एक निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज चल रहा था। सरवनन मल्टिस्पैशियलिटी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पी सरवनन के अनुसार, थवासी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थीं जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। रात आठ बजे उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
थवासी - फोटो : twitter: @prabhaharish07
डॉ पी सरवनन ने अभिनेता के परिवार के प्रति ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा- 'चरित्र कलाकार थवासी को भोजन नली में कैंसर के चलते 11 नवंबर को हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हम अलग कमरे में उनका इलाज कर रहे थे। आज उन्हें सांस लेने में कठिनाई का सामना करने के बाद अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में ले जाया गया था। आज रात करीब आठ बजे उनका निधन हो गया। मैं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।‘
 
विज्ञापन

3 of 5
थवासी - फोटो : instagram: seenuramasamy
सरवनन ने यह भी बताया कि अस्पताल में उनका इलाज मुफ्त में हो रहा था। दरअसल थवासी ने एक वीडियो में इलाज के लिए मदद की मांग की थी। जिसके बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार उनकी मदद के लिए आगे आए थे।

4 of 5
थवासी - फोटो : instagram: seenuramasamy
वीडियो में थवासी को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। वह कैंसर की वजह से काफी दुबले-पतले नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो में थवासी अपने फैंस से मदद की अपील करते हुए कह रहे थे, 'मेरा सिनेमा में 30 साल से ज्यादा का करियर है। मैंने फिल्म कीजहक्कु चीमाईले से लेकर अन्नथा (अभी रिलीज नहीं हुई) तक में अभिनय किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थवासी - फोटो : instagram: seenuramasamy
थवासी ने आगे कहा था कि 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इस तरह की बीमारी का शिकार हो जाऊंगा। मैं कुछ भी करने लायक नहीं हूं। मैं ठीक से बात करने लायक भी नहीं हूं। मैं इस इंडस्ट्री में काम करने वाले साथी कलाकारों और राज्य के लोगों से मेरी मदद करने का अनुरोध करता हूं। ताकि मैं इससे ठीक हो सकूं और दोबारा से अभिनय कर सकूं।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें