तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता थवासी (Actor Thavasi) इन दिनों जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी हालत बेहद खराब है। ऐसे में उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फैंस से मदद की गुहार लगाई है। थवासी ने साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है और दर्शकों के दिलों को जीता है। इस समय वह बेहद गंभीर हालत में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है।