फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya: तमिल एक्टर सूर्या ने पेश की मिसाल, फैन की मौत के बाद परिवार की मदद करने का किया वादा

Wed, 01 Jun 2022 02:15 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर सूर्या तमिल फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में भी वह कई दक्षिण भारतीय कलाकारों पर भारी पड़ते हैं। उनकी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अपने फेवरेट एक्टर के लिए फैंस किसी भी हद तक गुजरने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। वहीं, सूर्या भी फैंस के बीच अपनी दरियादिली के लिए काफी मशहूर हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
फैन की मौत पर उनके घर पहुंचे सूर्या
हाल ही में एक्टर को उनके फैन जगदीश की मृत्यु के बारे में पता चला जिसके बाद वह उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंच गए। इसके साथ ही सूर्या ने उनकी जरूरतों का ख्याल रखते हुए परिवार की मदद करने का भी वादा किया। बता दें कि सड़क हादसे में जगदीश नमक्कल नाम के शख्स की मौत हो गई थी। वह सूर्या के फैन क्लब के सचिव थे। जगदीश की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की जानकारी मिलते ही एक्टर उनके परिवार से मिलने पहुंचे और वित्तीय मदद का आश्वासन भी दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्या ने जगदीश की पत्नी को नौकरी दिलाने और उनकी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया है।
विज्ञापन

3 of 4
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या को आखिरी बार तमिल फिल्म एथरक्कुम थुनिंधवन में देखा गया था। वह मौजूदा समय में फिल्ममेकर बाला की अनाम फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। दोनों दो दशकों के बाद इस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं। दोनों ने साथ में आखिरी बार 2003 की तमिल फिल्म पीथमगन में काम किया था। सूर्या ने बतौर निर्माता बॉलीवुड में भी कदम रख दिया है।
विज्ञापन

4 of 4
सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में उनकी प्रोडक्शन कंपनी 2डी एंटरटेनमेंट अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली उनकी अपनी फिल्म सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक से जुड़ी है। यह फिल्म एयर डेक्कन के संस्थापक कैप्टन जीआर गोपीनाथ के जीवन पर आधारित है। इसमें अक्षय के अलावा राधिका मदान, अपर्णा बालमुरली, परेश रावल और अनुभवी तेलुगु अभिनेता मोहन बाबू ने भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें