कैथी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के बारे में बात करते हुए ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के स्थापक एस. आर. प्रभु ने कहा, 'कैथी बिना हीरोइन और बिना गाने के बनी 100 प्रतिशत एक्शन जॉनर की फिल्म है। इन दोनों ही समीकरणों के बिना यह फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज हुई जिसे दक्षिण सिनेमा प्रेमियों ने खूब सराहा था। हमें खुशी है हमने इसके हिंदी रीमेक के लिए रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ हाथ मिलाया है। हमें विश्वास है कि यह फिल्म पूरे देश में भी खूब सराही जाएगी।'