फिल्म 'तमाशा' को रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं और साथ ही वेद और तारा की लव स्टोरी को भी सिल्वर स्क्रीन पर आए हुए दो साल हो गए हैं। इस फिल्म के आने के बाद कई लोगों की लव स्टोरी को नया ऐंगल मिला है। इस मौके पर हम फिल्म से जुड़ी कई अनोखी बातें आपके सामने लेकर आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
जब इम्तियाज अली की इस फिल्म का कॉन्सेप्ट तैयार किया गया था उस वक्त इसका नाम 'विंडो सीट' रखा गया था, लेकिन बाद में इस फिल्म का नाम बदलकर 'तमाशा' कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 5
इम्तियाज अली ने बताया था फिल्म के गाने 'अगर तुम साथ हो' को ठीक पहले जिस सीन को शूट किया गया। उसकी स्क्रीप्ट तैयार नहीं की गई थी। टीम दोनों एक्टर्स का फ्लो देखना चाहती थी, और यहीं एक वजह थी कि सीन पूरा हो जाने के बाद भी क्रू ने कट नहीं बोला।
पढ़ें: भारतीय कैप्टन की बॉयोपिक में नए लुक में दिखेंगे दिलजीत दोसांझ, आप पहचान नहीं पाएंगे
4 of 5
फिल्म में तारा के रूप में दीपिका पहली पसंद नहीं थी। दीपिका पादुकोण से पहले इस फिल्म में तारा के किरदार के लिए अनुष्का शर्मा को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। चूकि फिल्म रणबीर कपूर के किरदार वेद पर ज्यादा आधारित थी, इसलिए अनुष्का ने फिल्म छोड़ दी।
फिल्म में वेद के बचपन का किरदार निभाने वाले यश सेहगल ने फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में भी रणबीर के बचपन का किरदार निभाया था। वहीं फिल्म का मशहूर गीत 'अगर तुम साथ हो' प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं था, बल्कि इसे बाद में फिल्म में जोड़ा गया था।
पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद को भूलने का मिला चांस, डेट पर गए रणवीर-दीपिका, खूब किया रोमांस