फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Metoo राजकुमार हिरानी के बचाव में उतरीं 'बाहुबली' की एक्ट्रेस, बोलीं- जब तक...

Thu, 31 Jan 2019 09:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Metoo
#MeToo के तहत जब से फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी का नाम आया है तब से इस अभियान ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शरमन जोशी, जावेद अख़्तर, ऋचा चड्ढा, दिया मिर्जा के बाद अब राजकुमार को सपोर्ट करने फिल्म 'बाहुबली' की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया सामने आई हैं। बता दें कि फिल्म 'संजू' में बतौर डायरेक्टर काम कर चुकी एक महिला ने राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण जैसे गम्भीर आरोप लगाए हुए हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tamannah
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी देर-सवेर राजकुमार हिरानी के मामले में कूद पड़ी हैं। उन्होंने कहा 'जब तक इस तरह का कोई आरोप साबित नहीं हो जाता तब तक उनका सम्मान कम नहीं करना चाहिए'। तमन्ना ने आगे कहा कि यह समस्या फिल्म जगत तक ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Tamannah Bhatia
तमन्ना ने मीटू पर बोलते हुए कहा कि इस अभियान का सम्मान किया जाना चाहिए ना कि इसे पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल करे। क्योंकि अगर किसी ने अपने निजी फायदे के लिए इसका इस्तेमाल किया तो यह अभियान जल्द ही मिट जाएगा। इसलिए लोगों को इस बात का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। 

4 of 5
Tamannah
तमन्ना ने आगे कहा 'लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने की जरूरत है, क्योंकि इससे लोगोंं के अंदर ऐसी कोई भी बुरी हरकत करने से पहले एक डर सामने आएगा और फिर समस्या अपने आप ही कम होती चली जाएगी।'  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tamannah
बात करें तमन्ना भाटिया के वर्क फ्रंट की तो बता दें कि वह वासु भगनानी के प्रोडक्शन हाउस में बनने जा रही फिल्म 'खामोशी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में तमन्ना के अलावा भूमिका चावला और मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा भी होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें