फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर नीति मोहन से शादी करेंगे निहार पांड्या, दीपिका का एक्स ब्वॉयफ्रेंड कहलाना पसंद नहीं

Thu, 31 Jan 2019 08:35 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
nihar pandya
फिल्म अभिनेता और दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। पहला तो यह है कि वह कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' में एक किरदार में नजर आए और दूसरा वह अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब खबर आ रही है कि वह अगले महीने की 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे वाले दिन शादी रचाने जा रहे हैं। वह गर्लफ्रेंड और गायिका नीति मोहन संग इस खास दिन सात फेरे लेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
nihar pandya, neeti mohan - फोटो : instagram
मुंबई मिरर को बताते हुए निहार ने इस बात का खुलासा किया था। इससे पहले उनकी शादी की खबरें जोर पकड़ रही थीं लेकिन शादी की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया था। बता दें कि निहार और नीति पिछले एक साल से साथ बताए जा रहे हैं। नीति ने बॉलीवुड फिल्मों में एक से एक हिट सॉन्ग गाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
nihar pandya, deepika padukone - फोटो : file photo
इससे पहले निहार ने शादी से ठीक पहले दीपिका के साथ अपने संबंधों पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि 'मैं नहीं चाहता हूं कि अपनी शादी वाले दिन मैं न्यूज हेडलाइंस में रहूं कि दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड की शादी होने जा रही है, मैं चाहता हूं खुद की पहचान से ही मुझे जाना जाए।'

4 of 5
nihar pandya
निहार ने आगे बताया था कि 'दीपिका को लेकर मेरे मन में कोई शिकायत या कड़वाहट नहीं है। मैं दीपिका और रणवीर को शादी की शुभकामनाएं देता हूं।' बता दें कि निहार और दीपिका उस वक्त एक-दूसरे को डेट करते थे जब दोनों स्ट्रगलर थे। दीपिका और निहार की मुलाकात करीब 10 साल पहले एक्टिंग स्कूल में हुई थी। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दीपिका को तो अपने करियर में खूब तरक्की मिली लेकिन निहार को कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nihar pandya
दीपिका और निहार 3 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने ब्रेकअप का फैसला कर लिया। मुंबई में आने के बाद दीपिका निहार के घर पर ही रहा करती थीं। उसके बाद कुछ समय तक दीपिका ने रणबीर कपूर को भी डेट किया लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका डिप्रेशन में चली गई थीं। उस वक्त उन्हें रणवीर सिंह ने सपोर्ट किया और इस तरह दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें