Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और उनके कथित बॉयफ्रेंड विजय वर्मा को लेकर ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अब अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी जीने के तरीकों के बारे में खुलकर बात की और बताया की उनका निजी जीवन उनके लिए काफी पर्सनल है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी खूबसूरती और बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अपने कथित बॉयफ्रेंड विजय वर्मा से ब्रेकअप की अफवाहों के बाद अब तमन्ना भाटिया ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं, जो उनके लिए काफी निजी तौर पर मायने रखते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
तमन्ना बोलीं - मैं काफी पर्सनल हूं
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
कथित तौर पर तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के बारे में यही खबरें आ रही थीं कि वे कुछ समय तक एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद अब अलग हो गए हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। लोगों का कहना है कि तमन्ना शादी करना चाहती थीं, लेकिन विजय अपने करियर पर ध्यान देना चाहते थे।
विज्ञापन
3 of 5
उन्हें लोगों से मिलना-जुलना पसंद है
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
न्यूज 18 की एक खबर के मुताबिक, तमन्ना ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह अपनी निजी बातों को सबसे छुपाकर रखती हैं और केवल वही बताती हैं, जो उन्हें ठीक लगता है। जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी निजी जिंदगी को कैसे छुपाती हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से मिलना-जुलना पसंद है। वह एयरपोर्ट पर भी फैंस के साथ खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवातीं हैं। उनका कहना है कि उन्होंने यह काम चुना है और उन्हें लोगों के बीच रहना अच्छा लगता है।
4 of 5
फैंस के साथ खुशी से खिंचवातीं हैं तस्वीरें
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
तमन्ना को अजनबियों से बात करना भी पसंद है। उनका मानना है कि इससे उन्हें गहरी बातचीत करने का मौका मिलता है। वह कहती हैं कि वह अपनी जिंदगी के बारे में जितना बताना चाहती हैं, उतना ही बताती हैं और उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है।
हर अच्छे-बुरे पल ने उन्हें कुछ सिखाया और आगे बढ़ाया
- फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks
तमन्ना ने 2005 में फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका कहना है कि हर अच्छे-बुरे पल ने उन्हें कुछ सिखाया और आगे बढ़ने में मदद की है।