तमन्ना भाटिया
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर हिंदी फिल्मों को मात देने वाली केजीएफ 2 और आरआरआर जैसी बहुभाषी फिल्मों की सफलता के बाद मौजूदा साउथ सिनेमा बनाम बॉलीवुड पर बहस काफी तेज हो गई थी, लेकिन तमन्ना को लगता है कि इसे गलत तरीके से लिया जा रहा है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लोगों ने वास्तव में इस पूरी बात को गलत समझा है और अचानक ये अजीब अंतर पैदा कर दिया है कि यह दक्षिण इंडस्ट्री या नॉर्थ इंडस्ट्री है।' एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप भारत में किस जगह से हैं। आपको बस प्रामाणिक होने की जरूरत है। दुनिया इसे भारतीय सिनेमा के रूप में देखती है।'