फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood Transformation: तो सोनू सूद ऐसे बने 'सम्राट पृथ्वीराज' के चंद बरदाई, वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई

Thu, 09 Jun 2022 05:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' भले ही बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। मगर, इस फिल्म में अभिनेता सोनू सूद की एक्टिंग का दम जरूर नजर आया है। बता दें कि फिल्म में सोनू सूद ने चंद बरदाई का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके अभिनय की हर कोई तरीफ कर रहा है। चंद बरदाई के गेटअप में वह पूरी तरह ढले हुए नजर आए हैं। हाल ही में सोनू सूद ने ट्विटर पर एक वीडियो भी साझा की है, जिसमें उनकी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी दिखाई गई है।
विज्ञापन

2 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
मेकअप रूम की वीडियो पर फैंस ने की तारीफ
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर अपने इस लुक की यात्रा को साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के दौरान चंद बरदाई के रोल के लिए मेरी यात्रा'। वीडियो में सोनू सूद मेकअप रूम में बैठे नजर आ रहे हैं। मेकअप आर्टिस्ट की टीम उनके लुक को संवार रही है। यह वीडियो वाकई दिलचस्प है।
विज्ञापन

3 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने मांगी मदद
सोन सूद के इस ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो पर उनके चाहने वाले प्यार लुटा रहे हैं। सोनू सूद का लुक सभी को बेहद पसंद आ रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे भी खास बात यह है कि लोग मसीहा बने सोनू सूद से मदद की अपील भी कर रहे हैं। यूजर ने लिखा, ' सर मुझे पढ़ाई के लिए पैसों की बहुत जरूरत है। छोटी सी मदद कर दीजिए।' हालांकि, कुछ यूजर ने सोनू सूद से सवाल भी कर डाला है कि उन्होंने इस फिल्म में काम क्यों किया?
विज्ञापन

4 of 4
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फ्लॉप हुई सम्राट पृथ्वीराज
सोनू सूद ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में फिल्म के फ्लॉप होने पर प्रतिक्रिया दी थी। उनका कहना था कि कोविड महामारी के बाद चीजें बदल गई हैं। 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स-ऑफिस पर इस कदर ढेर होगी, यह किसी ने नहीं सोचा था। बता दें कि 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार, सोनू सूद और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त भी अहम रोल में नजर आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें