फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: रैंप वॉक का वीडियो तमन्ना भाटिया ने किया साझा, क्या ब्रेकअप से उबरने से लगीं अभिनेत्री?

Thu, 03 Apr 2025 06:44 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तमन्ना भाटिया एक्टर विजय वर्मा से ब्रेकअप की खबरों के बीच खुद को पूरी तरह से व्यस्त रख रही हैं। हाल ही में वह एक फैशन शो में शामिल हुईं। इस शो में उनके रैंप वॉक की खूब चर्चा हुई। साथ ही वह अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में भी व्यस्त दिख रही हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

बॉलीवुड में आए दिन ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिलती हैं। इन दिनों भी तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा के ब्रेकअप की खबर चर्चा में है। इन्हीं खबरों के बीच तमन्ना भाटिया को एक फैशन शो देखा गया। इस रैंप वॉक का वीडियो तमन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। तमन्ना की रैंप वॉक को फैंस ने भी खूब सराहा है। देखिए, तमन्ना भाटिया का वो खास रैंप वॉक वीडियो। 

विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

रैंप वॉक में तमन्ना भाटिया का जलवा 
तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एक फैशन शाे में रैंप वॉक किया। वह फाल्गुनी पीकॉक की डिजाइनर ड्रेस में नजर आईं। ब्लैक, गोल्डन पैटर्न वाली इस ड्रेस में तमन्ना बला की खूबसूरत नजर आईं। तमन्ना ने भी रैंप वॉक को एक बेहतरीन अनुभव बताया।   


विज्ञापन

3 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम @tamannaahspeaks

फैंस को पसंद आया तमन्ना का कॉन्फिडेंस
तमन्ना ने फैशन शो में रैंप वॉक करने का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘तमन्ना का कॉन्फिडेंस कमाल का है।’ वहीं कुछ यूजर्स ने तमन्ना को अपना क्रश बताया। इसके अलावा बाकी यूजर्स ने तमन्ना भाटिया की खूबसूरती की तारीफ की। 

4 of 5
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

ब्रेकअप को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी 
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहे। हाल ही में इनके अलगाव की खबरें सुनने को मिली। लेकिन इस बारे में अब तक विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने ब्रेकअप को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे के साथ दिखना अब बंद कर दिया है। दोनों अपने काम में पूरी तरह से व्यस्त दिखते हैं। लगता है कि इस तरह से दोनों अपने ब्रेकअप से उबरने की कोशिश में लगे हुए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'ओडेला 2' में तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम@tamannaahspeaks

तमन्ना की आने वाली फिल्म 
तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म ‘ओडेला 2’ है। यह एक सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के निर्देशक अशोक तेजा हैं। फिल्म ‘ओडेला 2’ को ‘ओडेला रेलवे स्टेशन’ की अगली कड़ी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें