तमन्ना भाटिया इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'जेलर' के 'कवाला' गाने को लेकर सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म में अभिनेत्री थलाइवा रजनीकांत के साथ नजर आने वाली हैं। इस बीच उन्होंने थलापति विजय के साथ अपनी तमिल फिल्म 'सुरा' के बारे में सनसनीखेज टिप्पणी की। अभिनेत्री ने अपने प्रदर्शन के बारे में खुलकर बताया कि वह ऐसा दोबारा कभी नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें शूटिंग के दौरान ही पता चल गया था कि फिल्म नहीं चलेगी। बता दें कि 'सुरा' को विजय के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म माना जाता है।