फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने अकबर के दूसरा धर्म शुरू करने को लेकर कही बड़ी बात, बोले-यह एक दम बकवास है

Tue, 28 Feb 2023 07:08 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
naseeruddin shah - फोटो : social media
एक्टर नसीरुद्दीन शाह जल्द ही शो ताज डिवाइडेड बाय ब्लड में नजर आने वाले हैं। इस वेब सीरिज को साइन करने के बाद से अभिनेता की मुगल सम्राट अकबर के बारे में उनकी समझ काफी बदल गई है। एक्टर ने अकबर को लेकर कुछ गलत सूचनाओं के बारे में बात की है, जिसमें से एक यह भी शामिल है, कि शासक जो अपना धर्म-दीन-ए-इलाही शुरू करना चाहता था। एक्टर ने कहा कि उन्होंने इतिहासकारों से इस दावे की जांच की और इसे पूरी तरह से बकवास बताया है। 
विज्ञापन

2 of 5
naseeruddin shah - फोटो : social media
सच्ची घटनाओं पर आधारित है सीरीज 'ताज'
ताज डिवाइडेड बाय ब्लड में नसीरुद्दीन अकबर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन रोनाल्ड स्कैल्पेलो के द्वारा किया गया है। इसमें अदिति राव हैदरी, धर्मेंद्र, ताहा शाह बादुशा, संध्या मृदुल और शुभम कुमार मेहरा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह शो सच्ची घटनाओं पर बना है। सीरीज में सिंहासन के लिए अकबर के बेटे लड़ते हुए दिखाए जाएंगे। 

Bollywood: 'पठान' के बाद जॉन अब्राहम के हाथ लगी बड़ी फिल्म! आवारा पागल दीवाना के सीक्वल में आएंगे नजर
विज्ञापन

3 of 5
naseeruddin shah - फोटो : social media
इतिहास की किताबों में अकबर के बारे में पढ़ा है
नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में अकबर के बारे में गलत जानकारी की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मेरी समझ किसी भी छात्र की थी, जिसने 50 के दशक या फिर 60 के दशक की शुरुआत में आजादी को ध्यान में रखते हुए इतिहास को पढ़ा था। जब अंग्रेजों का प्रभाव बहुत मजबूत था। हमारे पास आयरिश शिक्षक, अंग्रेजी प्रशिक्षक थे। अकबर की जो तस्वीर खींची गई है वह हमेशा एक परोपकारी, दयालु,  अच्छे विचारों वाले प्रगतिशील शासक की थी। एक नया धर्म शुरू करने की उसकी इच्छा होने के कारण उसकी यह छवि खराब हो जाती है। हम इसके बारे में इतिहास की किताबों में पढ़ते हैं जो बिलकुल बकवास है। 

Sona Mohapatra: शहनाज गिल पर फिर बरसीं सोना मोहापात्रा, कहा- सफल पुरुषों के पीछे भागने से कुछ नहीं होता

4 of 5
naseeruddin shah - फोटो : social media
किसी की भी पूजा कर सकते हो
उन्होंने आगे कहा कि मैंने इसे अधिकारिक इतिहासकारों के साथ जांचा है और अकबर ने कभी भी एक नया धर्म शुरू करने का प्रयास नहीं किया  है। यह एक ऐसा तथ्य है जो कि हमारी इतिहास की किताबों में दीन ए इलाही कहलाता है। लेकिन अकबर ने कभी भी दीन ए इलाही शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने इसे वहदत ए इलाही कहा है, जिसका मतलब है निर्माता की एकता, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसकी पूजा करते हैं, आप किस रूप में ईश्वर की पूजा करते हैं। आप निर्माता की पूजा कर रहे हैं, जिसने आपको बनाया है। आप एक पत्थर की पूजा कर सकते हैं, आप एक सूली की पूजा कर सकते हैं, आप काबा के आगे अपना सिर झुका सकते हैं, आप उगते हुए सूरज की पूजा कर सकते हैं और जो चाहें वह कर सकते हैं, लेकिन आप एक ही चीज की पूजा कर सकते हैं। ऐसा उसका विश्वास था। मुझे यही पता चला है। 

Samantha: 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान सेट पर घायल हुईं सामंथा, तस्वीर साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
naseeruddin shah - फोटो : social media
तीन मार्च को रिलीज होगी सीरीज
एक्टर ने यह भी कहा कि इस तरह की गलत सूचना की जड़ दीन ए इलाही शब्द से संबंधित थी, जिसे इतिहासकार अबुल फजल के कारण बनाया गया था, जो कि अकबर को पसंद नहीं करता था। उन्होंने कहा कि यह उनके जरिए की गई खोज में से एक है और बाद में उन्होंने शो के लेखकों के साथ इस पर चर्चा भी की। ताज एक ड्रामा सीरीज है, जो कि दस हिस्सों में दिखाई जाएगी। यह सीरीज तीन मार्च को जी 5 पर रिलीज होने जा रही है। 

South Celebs: रील लाइफ में हिट, लेकिन रियल में नाकामयाब रहे ये सितारे, हालत देख फैंस भी हो गए दुखी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें