साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। अभिनेत्री फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। फिलहाल, वह अमेरिकन सीरीज के हिंदी संस्करण 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वह एक्शन करती हुई नजर आएंगी। अब खबर आ रही हैं कि 'सिटाडेल' के सेट पर अभिनेत्री घायल हो गई हैं।