फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियां बिताने लंदन जा रहे हैं तैमूर, सैफ-करीना ने कर ली है पूरी प्लानिंग

Sun, 06 May 2018 12:43 AM IST
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Taimur
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर एक बार फिर से लाइम लाइट में है। आए दिन तैमूर की कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है लेकिन इस बार तैमूर किसी तस्वीर की वजह से नहीं बल्कि अपने समर वकेशन की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
taimur
जहां एक ओर सभी बच्चों के स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो गई हैं तो वहीं तैमूर भी छुट्टियां मनाने के लिए एकदम तैयार हैं। वैसे तो तैमूर प्ले स्कूल जाते हैं लेकिन बाकी बच्चों की तरह भी तैमूर समर वकेशन पर जाएंगे। हालांकि यह जगह कोई और नहीं करीना का फेवरेट स्पॉट लंदन होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Taimur
जानकारी के मुताबिक करीना और सैफ ने घूमने की प्लानिंग कर ली है। मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो करीना और सैफ जून के आखिर में तैमूर के साथ लंदन जा सकते हैं। वैसे तो करीना और सैफ के इसी वक्त घूमने जाने की सोच रहे थे लेकिन काम की वजह से उन्हें अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा।
 

4 of 5
taimur with kareena
सैफ इन दिनों नवदीप सिंह की फिल्म 'हंटर' की शूटिंग कर रहे हैं। तो वहीं करीना आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का प्रमोशन मई के आखिर या फिर जून की शुरुआत तक खत्म हो सकता है। जिसके बाद करीना अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने लंदन जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
taimur
तैमूर की यह दूसरा फॉरेन ट्रिप होगा। इससे पहले तैमूर दिसंबर में सैफ और करीना के साथ पहले विदेश ट्रिप पर गए थे। जहां पर तैमूर ने खूब मस्ती की थी। इसके साथ ही तैमूर की स्नोफॉल के बीच मस्ती करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें