सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान 20 दिसंबर को दो साल के होने जा रहे हैं। लेकिन छोटे नवाब का बर्थडे सेलिब्रेशन दो हफ्ते पहले ही शुरू हो गया है। शुक्रवार को करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान की पहली प्री-बर्थडे पार्टी रखी। इस सेलिब्रेशन में कई स्टार किड्स भी शामिल हुए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
karishma kapoor
- फोटो : amar ujala
तैमूर की फैमिली से करिश्मा कपूर, बबिता, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी पहुंचे। इस दौरान पार्टी में मौजूद सभी घरवालों ने काफी मस्ती की है।
विज्ञापन
3 of 5
Taimur Ali Khan
- फोटो : ani
इतना ही नहीं तैमूर के प्ले स्कूल से उनकी दोस्त रणविजय सिंह की बेटी कायनात सिंह, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी पहुंचे। इसके अलावा सोहेल खान के बेटे योहान, अमृता अरोड़ा के बेटे रायन और अजान भी पार्टी में शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक तैमूर का दूसरा बर्थडे साउथ अफ्रीका में ही सेलिब्रेट किया जाएगा।
4 of 5
Taimur Ali Khan
- फोटो : ani
छोटे नवाब तैमूर पॉपुलेरिटी के मामले में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज को भी टक्कर दे रहे हैं। तैमूर कि एक झलक पाने के लिए मानों हर कोइ बेताब रहता है। तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी का आलम ये है कि मार्केट में उनके नाम का गुड्डा भी आ गया है। जिसे बच्चे खासा पसंद कर रहे हैं।
पता हो कि पिछले साल पूरा पटौदी परिवार तैमूर का बर्थडे मनाने अपनी पुश्तैनी पटौदी हवेली मध्य प्रदेश गए थे । उस दौरान उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। उनके फैंस ने तस्वीरों को काफी पसंद किया था। तैमूर अली खान बॉलीवुड के ऐसे स्टार किड हैं जो हमेशा चर्चा में रहते हैं।