तैमूर की नई-नई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। इन्हें लेकर सैफ और करीना को ट्रोल भी किया जाता है। तैमूर के पिता सैफ को घुड़सवारी का शौक है और अब ऐसा लगता है कि तैमूर भी इस नवाबी शौक को जल्द ही अडॉप्ट कर लेंगे। नवाब पटौदी परिवार का यह नन्हा सदस्य लोकप्रियता में अच्छे-अच्छों को मात दे रहा है।