फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल के तैमूर ने इस मामले में पीएम मोदी को भी दी टक्कर, सैफ-करीना के लिए भी यकीन करना मुश्किल

Fri, 07 Dec 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर और तैमूर
करीना कपूर के नवाबजादे तैमूर अली खान जल्द ही 2 साल के हो जाएंगे । 20 दिसंबर को तैमूर का बर्थडे है । तैमूर अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं । पूरा देश तैमूर की क्यूटनेस का दीवाना है। इसके चलते तैमूर को बर्थडे से पहले ही एक शानदार गिफ्ट मिल गया है । 
विज्ञापन

2 of 5
घुड़सवारी करते दिखे तैमूर, चदं पलों में तस्वीरें वायरल देखिएगा जरूर
हाल ही में याहू ने सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाले भारतीय पर्सनैलिटी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 2 साल के तैमूर का नाम भी शामिल किया गया है । खास बात ये है कि पॉपुलर सेलेब्रिटी की इस लिस्ट में तैमूर के पैरेंट्स करीना और सैफ को जगह नहीं मिल पाई है ।
 
विज्ञापन

3 of 5
तैमूर अली खान
बता दें कि तैमूर ने इस लिस्ट में शामिल होकर पीएम मोदी को कड़ी टक्कर दी है । इस लिस्ट में पीएम मोदी का नाम पहले नंबर पर है । वहीं तैमूर को इस लिस्ट में 10वां स्थान मिला है । तैमूर इतनी कम उम्र में ही अपनी पॉपुलैरिटी से देश के प्रधानमंत्री को टक्कर दे रहा है । खबर के अनुसार, तैमूर की एक तस्वीर 1500 रुपए में बिकती है ।

4 of 5
saif ali khan with taimur
तैमूर की पॉपुलैरिटी के चलते मार्केट में उनके नाम का सॉफ्ट टॉय भी आ गया है । बता दें कि इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, तीसरे स्थान पर पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, चौथे स्थान पर विजय माल्या, पांचवे स्थान पर नीरव मोदी और छठे स्थान पर मीटू के आरोपों में घिरे एमजे अकबर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
salman khan
साल 2018 में जो लोग सुर्खियों में रहे उनमें एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर और दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का नाम भी शामिल है । वहीं सलमान खान सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलेब्रिटी बने हैं । सर्च करने में अमेरिकी सिंगर और प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस दूसरे नंबर पर रहे । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें