करीना कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड न्यूज' को लेकर चर्चा में हैं । फिल्म में करीना के साथ अक्षय कुमार भी लीड रोल में होंगे । फिल्म को राज मेहता डायरेक्ट कर रह हैं । फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर ये आई है कि करीना की इस फिल्म में उनके बेटे तैमूर की एंट्री होने जा रही हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
taimur
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 साल के तैमूर फिल्म 'गुड न्यूज' से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं । फिल्म में तैमूर, करीना और अक्षय के बेटे का रोल निभाएंगे । इस रोल के लिए मेकर्स छोटे बच्चे की तलाश कर रहे थे । जब यह बात बेबो को पता चली तो उन्होंने फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर को तैमूर का नाम सुझाया ।
विज्ञापन
3 of 5
taimur
- फोटो : amar ujala
करीना ने करण से कहा कि जब उनका बेटा इतना सुंदर है तो वो लोग इधर-उधर हाथ-पैर क्यों मार रहे हैं। तैमूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है । अगर वो फिल्म में आ जाता है तो उससे फिल्म को काफी फायदा होगा। इसके अलावा तैमूर कैमरा फ्रेंडली भी हैं । करीना की बात सुन करण ने तैमूर को फिल्म में लेने का फैसला किया ।
4 of 5
taimur
फिल्म में तैमूर के दो-तीन शॉट लेने थे लेकिन अब तैमूर का रोल 10 मिनट का कर दिया गया है । फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका निभाएंगे । बीते दिनों 'गुड न्यूज' के सेट से एक विडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कियारा आडवाणी के साथ तैमूर रेस लगा रहे थे।
खबर तो ये भी है कि तैमूर अपने डेब्यू के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं । वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है । आज अप्रैल फूल के दिन तैमूर के डेब्यू की फेक न्यूज फैलाई जा रही है । तैमूर के बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबर को झूठा बताया जा रहा है ।