Saif Ali Khan
- फोटो : file photo
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अपने जन्म से ही लगातार चर्चा में रहे हैं। इससे पहले तैमूर नाम रखने को लेकर विवाद हुआ था। इस पर सैफ ने जवाब देते हुए कहा था, 'मैं इस नाम से जुड़े इतिहास के बारे में जानता हूं, लेकिन मैंने इस वजह से अपने बेटे का नाम तैमूर नहीं रखा है।
मुझे पता है कि एक तुर्की शासक था जो क्रूर था. लेकिन उसका नाम तिमूर था और मेरे बेटे का नाम तैमूर है। यह एक जैसा जरूर सुनाई देता है. लेकिन एक नहीं है और बीते हुए कल को आज के लेंस से देखना बहुत ही दूर की बात है। एक नाम से कुछ फर्क नहीं पड़ता।'