करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का ये पहला रक्षाबंधन था। तैमूर ने भी अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन सेलीब्रेट किया । तैमूर की बेहद क्यूूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । तस्वीरों में तैमूर अपनी बहनों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
तैमूर
तैमूर को 22 साल बड़ी बहन सारा अली खान, सोहा की बेटी इनाया नौमी और करिश्मा की बेटी समायरा ने राखी बांधी । फोटो में तैमूर पिंक और ग्रे कलर का कुर्ता-पायजामा पहने नजर आ रहे हैं । सारा, तैमूर को राखी बांधते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं ।
विज्ञापन
3 of 6
तैमूर
सोहा अली खान की बेटी इनाया पिंक कलर का लहंगा-चुनरी पहने दिख रही हैं । अपनी सभी बहनों के साथ तैमूर की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है ।
4 of 6
तैमूर
सारा ने तैमूर के अलावा अपने सगे भाई इब्राहिम को भी राखी बांधी । रक्षाबंधन से एक दिन पहले सारा और इब्राहिम शनि मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे । यहां दोनों ने पूजा के बाद गरीबों को कपड़े भी बांटे ।
विज्ञापन
5 of 6
तैमूर
मंदिर में सारा मीडिया पर भी भड़क पड़ी थीं । वो नहीं चाहती थीं कि दान करते हुए वो कैमरे में कैद हों । इसलिए उन्होंने कैमरा पर्सन को डांटते हुए कहा था कि वो अपने कैमरे बंद कर दें ।
इसके बाद भी कैमरे बंद नहीं हुए और सारा जल्दी-जल्दी कपड़े दान कर अपनी कार में बैठ निकल गईं । बता दें कि सारा जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंबा' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं ।