फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के साथ पूल में खेलते दिखे तैमूर अली खान, लंदन से सामने आया वीडियो

Mon, 01 Jul 2019 01:56 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan - फोटो : social media
सैफ अली खान और करीना कपूर पिछले कुछ समय से लंदन में थे । दोनों वहां अपने बेटे तैमूर के साथ वैकेशन मना रहे थे । अब करीना लंदन से वापस लौट आई हैं । साथ ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग भी शुरू कर दी है । फिल्म के सेट से करीना की तस्वीर वायरल हो रही है । वहीं तैमूर की भी लंदन से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
taimur ali khan - फोटो : social media
तस्वीरों में तैमूर अपनी दोस्त कायनात के साथ खेलते नजर आ रहे हैं । कायनात एक्टर रणविजय सिंह की बेटी हैं । एक्टर की पत्नी प्रियंका ने इन तस्वीरों और वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । एक वीडियो में तैमूर पूल में खेलते दिख रहे हैं । वहीं कायनात बबल से खेलती भी नजर आईं । 
 
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान और तैमूर अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने फोटो के साथ तस्वीर में लिखा, 'पूल में खेलते तैमूर'। ये पहली बार नहीं है जब कायनात और तैमूर को साथ देखा गया है । पहले भी दोनों साथ में खेलते दिखे थे। इससे पहले लंदन में Zoo में घूमते दोनों की तस्वीरें सामने आई थीं। तैमूर की बॉन्डिंग सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी के साथ भी बहुत अच्छी है । 

4 of 5
Kareena Kapoor and Karisma Kapoor - फोटो : amar ujala
बता दें कि करीना और सैफ के साथ करिश्मा भी अपने बच्चों के साथ लंदन में थीं । इन सभी सेलेब की साथ में घूमते कई तस्वीरें सामने आई थीं । पिछले दिनों करिश्मा ने लंदन में ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था । करिश्मा कपूर जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kareena kapoor, karishma kapoor - फोटो : social media
टीवी क्वीन एकता कपूर की वेब सीरीज मेंटलहुड में करिश्मा काम करती दिखाई देंगी। डायरेक्टर करण जौहर भी करीना और करिश्मा के साथ लंदन में नजर आए थे । तीनों की लंदन की सड़कों पर घूमते तस्वीर सामने आई थी । तस्वीर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- 'सिस्टर एक्ट।' वहीं सैफ अली खान लंदन में ही अपनी अगली फिल्म 'जवानी जानेमन' की शूटिंग कर रहे हैं । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें