फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताहिरा ने शेयर की कॉलेज के दिनों की तस्वीर, खुद को देखकर आयुष्मान बोले- कितना बेवकूफ था

Mon, 23 Nov 2020 09:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ताहिरा कश्यप और आयुष्मान खुराना - फोटो : Instagram
फिल्म अभिनेता आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे को कपल गोल्स देते रहते हैं। आयुष्मान और ताहिरा बचपन से ही एक दूसरे को जानते हैं इसलिए आए दिन दोनों अपनी पुरानी यादें फैंस से साझा करते रहते हैं। अब ताहिरा ने आयुष्मान के साथ एक थ्रो बैक तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप - फोटो : Instagram: @ayushmannk
ताहिरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कॉलेज के दिनों की एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ नजर आ रही हैं। ताहिरा के साथ उनकी एक दोस्त भी तस्वीर में दिख रही हैं। इसे शेयर करते हुए ताहिरा ने अपनी पुरानी यादें ताजा की हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ताहिरा कश्यप और आयुष्मान
इस तस्वीर के कैप्शन में ताहिरा ने लिखा है, 'लाल आंखें, सीडी, कॉलरबोन, खुद से स्टाइल किए हुए फ्रिंजेस (उन दिनों इन्हें फ्लिक्स कहा जाता था), कभी न थमने वाली हंसी और पेट में उड़ने वाली तितलियों के दिन!' अब इस तस्वीर पर आयुष्मान और ताहिरा के फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं।

4 of 5
ताहिरा कश्यप और आयुष्मान - फोटो : Instagram
ताहिरा की इस तस्वीर को आयुष्मान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा किया है। उन्होंने बताया है कि ये तस्वीर साल 2003 की है। आयुष्मान ने तस्वीर में अपने लुक को लेकर लिखा है, 'कितना वेबकूफ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताहिरा कश्यप - फोटो : फाइल
कुछ दिन पहले ही आयुष्मान और ताहिरा ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। उस मौके पर उन्होंने एक तस्वीर करते हुए लिखा था, '125 साल साथ निभाने का जश्न। शायद और भी। क्योंकि मुझे पता है कि मैं तुम्हें सदियों और समय से परे चलने वाले समय से जानता हूं। यह बॉन्ड इस जिंदगी तक सीमित नहीं हो सकता है। तुम मेरी साथी, लवर, पर्सनल स्टैंडअप कॉमेडियन, कोच और मेरी सबसे अच्छी दोस्त हो। मैं तुम्हारे साथ जिंदगी गुजारना चाहता हूं, बूढ़ा होना चाहता हूं। मुझे पता है कि यह बहुत मजेदार होगा। हैप्पी एनिवर्सरी ताहिरा कश्यप।'

संघर्षों भरा रहा है साजिद खान का जीवन, कई अभिनेत्रियों के लगाए यौन शोषण के आरोप

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें