फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा रिश्ता: तब्बू से लेकर आशा पारेख तक इन अभिनेत्रियों का टूटा दिल, अब तक नहीं की शादी

Tue, 28 Dec 2021 09:42 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
परवीन बाबी - फोटो : Instagram
फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। कई बार फिल्म करते हुए स्टार्स एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। लेकिन उनका रिश्ता किसी भी मुकाम तक नहीं पहुंच पाता। बॉलीवुड में ब्रेकअप और अफेयर की खबरें आना आम बात है, लेकिन कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने पूरी शिद्दत से न सिर्फ प्यार किया, बल्कि  उन्होंने आजीवन शादी भी नहीं की। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उनकी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बड़ी ही शिद्दत के साथ प्यार किया।

परवीन बॉबी

परवीन बॉबी पर्दे पर हर किसी का दिल जीता और कई चाहने वाले बनाए तो वहीं उनकी निजी जिंदगी उतनी ही दर्द भरी रही। परवीन बॉबी का नाम महेश भट्ट, डैनी डोंजेंग्पा और कबीर बेदी के साथ जुड़ा। हालांकि उनके प्यार को मंजिल ना मिली। जिससे परवीन बॉबी काफी टूट गईं। टूटे दिल के साथ परवीन बॉबी आजीवन कुंवारी रहीं और अकेलेपन को झेलते हुए वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं।
विज्ञापन

2 of 6
तब्बू - फोटो : Instagram: @tabutiful
तब्बू

तब्बू ने बड़े पर्दे पर ग्लैमरस अवतार से लेकर मां और बहन तक के किरदार निभाए। हर किरदार में तब्बू को उनके चाहने वालों का प्यार मिला। लेकिन निजी जिंदगी में तब्बू का प्यार अधूरा ही रह गया। तब्बू की उम्र पचास साल से अधिक है, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। रिपोर्ट्स की माने तो तब्बू और नागार्जुन रिश्ते में थे, लेकिन पहले से ही शादी शुदा होने की वजह से नागार्जुन ने तब्बू से शादी नहीं की। नागार्जुन से अलग होने के बाद तब्बू अविवाहित ही रहीं।
विज्ञापन

3 of 6
आशा पारेख - फोटो : Social Media
आशा पारेख

आशा पारेख ने कई सालों तक फिल्मी पर्दे पर राज किया। नासिर हुसैन के साथ काम करने के दौरान आशा पारेख को उनसे प्यार को गया। लेकिन उनके प्यार को मंजिल नहीं मिली। आशा पारेख ने अपनी बायोग्राफी में ये बात बताई थी कि वह नासिर हुसैन की नहीं हो सकीं इसलिए उन्होंने कभी शादी नहीं की।

4 of 6
सुरैया - फोटो : Social Media
सुरैया

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री और सिंगर सुरैया के उस जमाने में कई चाहने वाले थे, लेकिन सुरैया ने जिन्हें अपना दिल दिया वो थे देव आनंद। हालांकि देव आनंद के साथ उनका प्यार मुकम्मल नहीं हुआ। देव आनंद से शादी न होने के कारण सुरैया ने कभी भी शादी नहीं की।
विज्ञापन

5 of 6
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी

शरारा गर्ल शमिता शेट्टी ने अब तक शादी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शमिता शेट्टी मनोज बाजपेयी से प्यार कर बैठी थीं, लेकिन मनोज बाजपेयी पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए वह शमिता से शादी न कर सकें। इस वजह से दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। 42 साल की हो चुकी शमिता ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि अब उनके दिल में राकेश बापट ने दस्तक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : social media
सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन का नाम फिल्म जगत में कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। सुष्मिता सेन विक्रम भट्ट से लेकर रणदीप हुड्डा और बंटी सचदेव सहित कई लोगों को डेट कर चुकी हैं। हालांकि उन्हें उनकी जिंदगी का सच्चा प्यार अब तक नहीं मिला है और सुष्मिता सेन 46 साल की हो चुकी हैं और अब तक कुंवारी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें