अपने पिता विशाल भारद्वाज के साथ आसमान भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आसमान ने बताई दिल की बात
अभिनेता इरफान खान ने विशाल भारद्वाज निर्देशित ‘मकबूल’, ‘सात खून माफ’ और ‘हैदर’ में काम किया और इरफान की दो और फिल्मों ‘तलवार’ और ‘मदारी’ से विशाल बतौर निर्माता जुड़े थे। विशाल के बेटे आसमान अपने पिता की फिल्म ‘ओंकारा’ से फिल्म जगत से जुड़े और वहीं से फिल्म निर्देशन व निर्माण की बारीकियां सीखने लगे। वह कहते हैं, ‘इरफान होते तो बात ही कुछ और होती।’ हालांकि वह यह तो नहीं बताते हैं कि इरफान को वह अपनी डेब्यू फिल्म में किस किरदार में लेते लेकिन बतौर निर्देशक अपनी पहली ही फिल्म में उन्हें तब्बू और नसीरुद्दीन शाह जैसे इरफान के साथी सितारे जरूर मिले हैं। फिल्म ‘कुत्ते’ के ट्रेलर में सबसे ज्यादा तालियां तब्बू के हिस्से ही आईं। और, तब्बू और इरफान की फिल्म ‘मकबूल’ ही आसमान की अपने पिता की निर्देशित सबसे पसंदीदा फिल्म है।