फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratna Pathak: रत्ना पाठक को नहीं पसंद आई RRR, राजामौली की फिल्म को बताया 'रिग्रेसिव'

Tue, 20 Dec 2022 09:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media
एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर इस साल की ब्लॉकब्स्टर फिल्मों में से एक है। 25 मार्च 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर ने मुख्य किरदार निभाया था। ये फिल्म काफी समय तक सिनेमाघरों में लगी रही थी और इसने मोटी कमाई की थी। पिछले काफी दिनों से ये फिल्म अपने नाम कई अवॉर्ड लूट रही है। सभी को ये फिल्म पसंद आई थी, लेकिन अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह को आरआरआर पसंद नहीं आई है। उन्होंने इस फिल्म को रिग्रेसिव बता दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
आरआरआर ने इस साल मार्च में रिलीज होने के बाद दुनिया भर में 1200 करोड़ से अधिक की कमाई की और दो गोल्डन ग्लोब नामांकन और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स के लिए पांच नामांकन प्राप्त किए हैं। आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर क्रमशः वास्तविक जीवन के क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के रूप में हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को लेकर रत्ना पाठक का कहना है कि जब तक फिल्म निर्माता उनके काम को गंभीरता से नहीं देखेंगे, तब तक दर्शकों को एसएस राजामौली जैसी फिल्में देखते रहना होगा।

इसे भी पढ़ें- Cirkus: 'सर्कस' में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह, जानिए इस मल्टी स्टारर फिल्म की कहानी से बजट तक सब कुछ
विज्ञापन

3 of 4
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media
रत्ना पाठक ने एक बुक लॉन्च के मौके पर आगे कहा कि आरआरआर जैसी फिल्में आज बहुत लोकप्रिय हैं, लेकिन यह एक रिग्रेसिव फिल्म है। यह पीछे की ओर देखती है जबकि हमें आगे की ओर देखना चाहिए। हमें लगता है कि हम जो कुछ भी कर रहे हैं वह अच्छा है, क्योंकि हम लोकतंत्र की जननी भारत का हिस्सा हैं। उन्होंने आगे कहा, जब तक फिल्म निर्माता अपने काम को गंभीरता से नहीं देखेंगे, तब तक हमें आरआरआर जैसी फिल्में देखनी होंगी, लेकिन हमें आलोचना पसंद नहीं है। इससे हमारे अहंकार को चोट लगती है, यह माहौल इतने बड़े लोगों ने बनाया है और दुर्भाग्य से, हमने इसे स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

4 of 4
रत्ना पाठक शाह - फोटो : social media
बता दें कि रत्ना पाठक की गुजराती फिल्म 'कच्छ एक्सप्रेस' जल्द रिलीज होने वाली है। अभिनेत्री इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने फिल्म पठान को लेकर भी जोरदार कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि लोगों के पास खाने को नहीं है, लेकिन किसी और के कपड़ों पर जरूर विवाद करना नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें