फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 की उम्र में अब तक कुंवारी हैं तब्बू, शादी के सवाल पर साधी लंबी चुप्पी और फिर बोलीं

Sun, 01 Jul 2018 11:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू ने 46 साल की उम्र में अब तक शादी नहीं की है। वो इंडस्ट्री की सिंगल एक्ट्रेसेस में से एक हैं। तब्बू जागरण फिल्म महोत्सव में पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने शादी से लेकर करियर तक पर बात की। 
विज्ञापन

2 of 5
इस प्रोग्राम में मौजूद दर्शकों में से एक ने उनसे सिंगल होने पर सवाल किया कि क्या कभी उन्हें लगा कि उन्होंने सिंगल रहकर सबसे अच्छा काम किया? इस पर तब्बू ने बिना सोचे कहा, 'हमेशा लगता है।' उन्होंने कहा, 'क्योंकि मैं दूसरा पहलू नहीं जानती तो मैं कैसे कह सकती हूं कि कौन-सा बेहतर है। मैं जब इसका अनुभव कर पाऊंगी केवल तभी कह पाऊंगी कि कौन-सा बेहतर है।'
विज्ञापन

3 of 5
तब्बू ने आगे कहा कि 'मैंने कभी शादी नहीं की इसलिए, मुझे नहीं पता यह अच्छा कैसे है या बुरा कैसे है। वहीं, शादी नहीं करने का पछतावा होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने लंबी चुप्पी साध ली। फिर मुस्कुराते हुए कहा, 'नहीं, कभी नहीं।'

4 of 5
फिल्म 'चीनी कम' में वो 34 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनी थीं, जिसे 64 साल के शेफ से प्यार हो जाता है। इस बारे में तब्बू ने कहा- 'फिल्म में तब्बू ने लगभग तब्बू का ही किरदार निभाया है, हालांकि वैसा मेरे साथ असल जिंदगी में नहीं हुआ है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें, आखिरी बार तब्बू फिल्म 'गोलमाल अगेन' में नजर आई थीं। कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। जल्द ही तब्बू सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' में दिखेंगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा लीड रोल निभाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें