फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नेशनल अवार्ड जीत चुकीं तब्बू के इन 10 किरदारों ने बनाया उन्हें कालजयी कलाकार

Mon, 04 Nov 2019 01:54 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
tabu - फोटो : file photo
भारतीय सिनेमा में तब्बू यानि तबस्सुम फातिमा हाशमी एक बड़ा नाम है। बात अदाओं की हो रही हो या अदाकारी की, तब्बू का नाम न आए! ऐसा होना नामुमकिन है। हिंदी, मराठी, बंगाली समेत भारत की छह प्रमुख भाषाओं में काम कर चुकीं तब्बू को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए दो नेशनल अवार्ड, छह फिल्मफेयर अवार्ड और सबसे ज्यादा चार क्रिटिक्स अवार्ड से नवाजा जा चुका है।। साल 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्म श्री से सुशोभित किया गया। आइए उनके जन्मदिन पर आज हम आपको हिंदी सिनेमा में तब्बू के उन किरदारों के बारे में बताते हैं, जिनसे उन्होंने पूरे भारत का दिल जीता। 
विज्ञापन

2 of 11
ajay devgn, tabu - फोटो : social media
किरदार - मोहिनी,
फिल्म – विजयपथ (1994)


वर्ष 1994 में रिलीज हुई फ़िल्म 'विजयपथ' से तब्बू को पहचान मिलना शुरू हुई। यह एक एक्शन-ड्रामा फ़िल्म थी। फ़ारूक़ सिद्दीकी की ये फ़िल्म मुख्य तौर पर अपने म्यूजिक के लिए हिट हुई। यह फ़िल्म तब्बू से पहले दिव्या भारती कर रही थीं। फ़िल्म की लगभग 20 फीसीद शूटिंग पूरी हो चुकी थी। लेकिन, दिव्या भारती की अचानक मौत की वजह से फ़िल्म में तब्बू को रीकास्ट किया गया था। यह फ़िल्म बदले की भावना पर आधारित थी। एक जज द्वारा एक क्रिमिनल को मौत की सजा देने पर क्रिमिनल का भाई, जज के पूरे परिवार को ड्राइवर समेत मौत के घाट उतार देता है। बाद में उसी ड्राइवर का बेटा अपने पिता और उनके मालिक की हत्या का बदला लेता है। यह तब्बू की पहली हिट फिल्म थी। इस फ़िल्म में अभिनय के लिए तब्बू को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
विज्ञापन

3 of 11
maachis - फोटो : social media
किरदार – वीरन
फिल्म- माचिस (1996)


साल 1996 में आई फ़िल्म 'माचिस' तब्बू की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। गुलज़ार की यह फ़िल्म एक पीरियड पोलिटिकल थ्रिलर फिल्म थी। फ़िल्म में एक कैरेक्टर जसवंत सिंह रंधावा (राजेन्द्रनाथ जुत्शी) को पुलिस द्वारा अरेस्ट करके उस जुर्म के लिए टॉर्चर किया जाता है, जो उसने किया ही नहीं होता है। अपने दोस्त की यह हालत देखकर, सरकार को गिराने के लिए कृपाल सिंह (चंद्रचूड़ सिंह) चरमपंथियों का एक ग्रुप जॉइन कर लेता है। फ़िल्म में तब्बू का किरदार जसवंत सिंह की बहन और कृपाल सिंह की होने वाली पत्नी का है। एक बहन और पत्नी के रूप में दमदार एक्टिंग के लिए तब्बू को नेशनल अवार्ड से नवाजा गया।

4 of 11
virasat - फोटो : social media
किरदार – गहना
फिल्म – विरासत (1997)


प्रियदर्शन की फ़िल्म विरासत एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है। 1997 में इसी फ़िल्म से प्रियदर्शन की हिंदी सिनेमा में वापसी हुई थी। इस फ़िल्म में तब्बू की एक्टिंग को क्रिटिक्स ने बहुत सराहा था। यह फ़िल्म वर्ष 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक थी। फ़िल्म में गहना (तब्बू) का किरदार गांव की एक लड़की का है। कुछ कठिन परिस्थितियों में शक्ति ठाकुर (अनिल कपूर) को गहना से शादी करनी पड़ती है। गहना बहुत ही शर्मीली लड़की है। शक्ति और गहना धीरे-धीरे एक दूसरे को समझते हैं। इस फ़िल्म को ग्यारह कैटगरी में फिल्मफेयर नॉमिनेशन मिला था, जिसमें से सात में जीत हासिल हुई थी। तब्बू को इस फ़िल्म के बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।
विज्ञापन

5 of 11
tabu - फोटो : social media
किरदार- पन्ना
फिल्म- हु तू तू (1999)


वर्ष 1999 में आई फ़िल्म 'हु तू तू' एक ड्रामा फ़िल्म है। इस फ़िल्म को गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में तब्बू के किरदार का नाम पन्ना है। वह चीफ मिनिस्टर की बेटी है। अपने मुखिया को रिहा करवाने के लिए गुंडों का एक गैंग पन्ना को किडनैप कर लेता है। कुछ समय बाद पन्ना को पता चलता है कि, जिन लोगों ने मुझे किडनैप किया है, उनमें से एक उसका एक्स लवर है। इस फ़िल्म में दमदार अभिनय के लिए तब्बू को फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन और फ़िल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवार्ड मिला। फ़िल्म में तब्बू के साथ नाना पाटेकर और सुनील शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन

6 of 11
Astitva - फोटो : social media
किरदार- अदिति पंडित
फिल्म – अस्तित्व (2000)


वर्ष 2000 में आई फ़िल्म अस्तित्व हिंदी और मराठी, दो भाषाओं में बनी फिल्म है। महेश मांजरेकर की इस फ़िल्म ने क्रिटिक्स की खूब वाहवाही लूटी थी। इस फ़िल्म को बेस्ट फीचर फिल्म ऑफ मराठी का नेशनल अवार्ड मिला था। फ़िल्म में तब्बू के किरदार का नाम अदिति पंडित है। अदिति पंडित एक सुखी विवाहित महिला हैं। एक दिन अदिति के पति को पता चलता है कि अदिति के संगीत शिक्षक ने अपनी संपत्ति अदिति के नाम कर दी है। फिर पति इस घटना का पता लगाने की जुगत में लग जाता है। फ़िल्म में पति का रोल करने वाले सचिन खेडेकर हैं। तब्बू को इस फ़िल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक अवार्ड मिला। साथ ही फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस कैटगरी में नॉमिनेशन भी मिला।
विज्ञापन

7 of 11
Chandni Bar - फोटो : social media
किरदार – मुमताज़
फिल्म - चांदनी बार (2001)


वर्ष 2001 में आई फ़िल्म चांदनी बार ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। मधुर भंडारकर की ये फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड माफिया, वेश्यावृत्ति, डांस बार और गन क्राइम को उजागर करती है। यह फ़िल्म एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इस फ़िल्म ने चार नेशनल फ़िल्म अवार्ड जीते। फ़िल्म की कहानी में सामुदायिक दंगो में अपने माता-पिता को खोने के बाद मुमताज़ (तब्बू) मजबूरन अपना गांव छोड़कर मुंबई चली जाती है। इसके बाद उसे अपनी जीवनी के लिए एक बियर बार में डांस का धंधा करना पड़ता है। फ़िल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने भी खूब सराहा। तब्बू को इस फ़िल्म में शानदार अदाकारी के लिए नेशनल फ़िल्म अवार्ड मिला। साथ ही फ़िल्मफ़ेअर बेस्ट एक्ट्रेस ऑफ द ईयर की कैटगरी में नॉमिनेशन भी मिला। फ़िल्म में तब्बू और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिका में थे। 

8 of 11
cheeni kum - फोटो : social media
किरदार - नीना वर्मा
फिल्म - चीनी कम (2007)


वर्ष 2007 में आई फ़िल्म 'चीनी कम' एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म है। आर बाल्की की इस फ़िल्म को शुरुआत में दर्शकों ने नकार दिया। लेकिन बाद में फ़िल्म ने अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की। फ़िल्म 64 साल के एक शेफ बुद्धदेव गुप्ता पर आधारित है जिसे एक 34 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर नीना वर्मा से प्यार हो जाता है। बाद में उसे पता चलता है कि नीना के पिताजी उससे छह साल छोटे हैं। सारी कहानी इसी उधेड़बुन में चलती है। बुद्धदेव गुप्ता का रोल अमिताभ बच्चन ने और नीना वर्मा का रोल तब्बू ने प्ले किया है। अपने दमदार अभिनय के लिए तब्बू को इस फ़िल्म के लिए फ़िल्मफ़ेअर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवार्ड मिला।

9 of 11
haider - फोटो : social media
किरदार - गज़ाला मीर
फिल्म- हैदर (2014)


2014 में आई फ़िल्म हैदर एक क्राइम ड्रामा फ़िल्म है। इन फ़िल्म को विशाल भारद्वाज ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है। यह फ़िल्म 1995 में कश्मीर में हुए टकराव, जिसमें हजारों लोग अपनों से बिछड़ गए, पर आधारित है। हैदर एक जवान लड़का है, जोकि एक कवि भी है। जब जम्मू कश्मीर में सामुदायिक टकराव होते हैं, तब हैदर अपने घर कश्मीर वापिस लौटता है। इस दुर्घटना में उसके पिताजी कहीं खो जाते हैं। वह अपने पिता को खोजने के लिए ऊपर तक जाने की कोशिश करता है लेकिन, राज्य सरकार उसकी आवाज़ को वहीं पर दबा देती है। इस फ़िल्म में तब्बू ने हैदर यानि शाहिद कपूर की मां का रोल प्ले किया है। हैदर, विशाल भारद्वाज की शेक्सपियरियन ट्रायोलॉय में मक़बूल और ओमकारा के बाद तीसरी फिल्म थी। अपने विवादित विषय के चलते फ़िल्म मीडिया का ध्यान और दर्शक, दोनों को ही आकर्षित किया। रोम फ़िल्म फेस्टिवल में पीपल्स चॉइस का अवार्ड जीतने वाली हैदर पहली भारतीय फिल्म थी। फ़िल्म ने पांच नेशनल फ़िल्म अवार्ड और पांच फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड जीते। तब्बू को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फ़िल्मफ़ेअर अवार्ड मिला। साथ ही 'रोशे वाले' गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फ़िल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

10 of 11
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
किरदार - मीरा देशमुख
फिल्म-  दृश्यम (2015)


साल 2015 में आई फ़िल्म दृश्यम एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। निशिकांत कामत की ये फ़िल्म 2013 में इसी नाम से मलयालम भाषा में आई फ़िल्म का रीमेक है। जब गोवा के आईजीपी का लड़का खो जाता है तो उसके गायब होने के पीछे विजय सलगांवकर और उसकी फैमिली का हाथ होने का अंदेशा जताया जाता है। विजय एक लोकल बिजनेसमैन है जिसका केबल ऑपरेटर का काम है। जब लड़के के गायब होने की छानबीन होती है, तब विजय और उसकी फैमिली पर शक होने के बावजूद आईजी मीरा देशमुख पर्याप्त सबूत नहीं जुटा पाती। जिससे विजय को सपरिवार दोषी करार दिया जा सके। आईजी का किरदार तब्बू ने निभाया है। वह पुलिस की नौकरी के साथ एक मां होने का फर्ज पूरी तरह से अदा करती हैं। फ़िल्म में शानदार एक्टिंग के लिए तब्बू को फ़िल्मफ़ेअर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस कैटगरी में नॉमिनेशन मिला।
विज्ञापन

11 of 11
tabu - फोटो : social media
किरदार – सिमी
फिल्म – अंधाधुन (2018)


2018 में आई फ़िल्म अंधाधुन एक ब्लैक कॉमेडी-क्राइम थ्रिलर फिल्म है। या फ़िल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में आकाश (आयुष्मान खुराना) नाम का कैरेक्टर अंधा होने का नाटक करता है, और अनजाने में कुछ ऐसी घटनाओं का गवाह बन जाता है, जिनसे वह मुसीबत में पड़ जाता है। फ़िल्म में एक पूर्व फ़िल्म अभिनेता की मौत होती है। उस अभिनेता की खुद की पत्नी ने ही इस घटना को अंजाम दिया होता है। यह पूरा दृश्य अंधा होने का नाटक करने वाले आकाश की आंखों के सामने होता है। इस घटना के बारे में आकाश लोगों को बताने की कोशिश करता है लेकिन उसका कोई भरोसा नहीं करता। क्योंकि वह लोगों की नज़र में अंधा है।  फ़िल्म मैं पूर्व अभिनेता की पत्नी का किरदार तब्बू ने निभाया है। इस फ़िल्म में तब्बू ने एक्टिंग का शानदार नमूना पेश किया है। इसके लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेअर बेस्ट एक्ट्रेस और फ़िल्मफ़ेअर बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स की कैटगरी में नॉमिनेशन मिला। इस फिल्म के लिए तब्बू ने ऑस्ट्रेलिया फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें