साल 2007 में आई आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' का नन्हा ईशान तो आपको याद ही होगा। आज दर्शील का जन्मदिन है और वो 22 साल के हो गए हैं। ईशान यानी दर्शील सफारी ने अपनी पहली ही फिल्म में उम्दा अदाकारी का प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
2 of 6
Darsheel and Palak
छोटी सी उम्र में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला ये बच्चा अब बड़ा हो गया है। दर्शील अब बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। दर्शील सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इन्हीं तस्वीरों से पता चला कि अब दर्शील बहुत स्मार्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Darsheel
इन 12 सालों में दर्शील की कद-काठी और चेहरे में काफी बदलाव आ गया है। बदलाव भी ऐसा कि आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। दर्शील की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वो अपनी फोटो अक्सर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं।
4 of 6
darsheel
- फोटो : social media
दर्शील जल्द ही 'Quickie' नाम की फिल्म से फिर बड़े परदे पर वापसी करेंगे। इस फिल्म का एक पोस्टर भी सामने आ चुका है। फिल्म के पोस्टर को टैग लाइन दी गई है- 'no buffering, no suffering'.
विज्ञापन
5 of 6
दर्शील सफारी
ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म की कहानी के बारे में अभी ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतना जरूर है कि यह फिल्म आज के टेक्नोलॉजी से पनपे रिलेशनशिप पर आधारित होगी।
फिल्म के पोस्टर को क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। फिल्म के डायरेक्टर प्रदीप अतलुरी हैं। दर्शील फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे। ये एक प्रेम कहानी है। दर्शील के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।