फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: नेहा मेहता से भव्या गांधी तक, तारक मेहता छोड़ने के बाद स्टारडम हासिल नहीं कर पाए ये सितारे

Thu, 15 Sep 2022 01:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा मेहता, भव्या गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो के हर एक किरदार ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। इस शो में मौजूद ज्यादातर कलाकार शुरू से ही जुड़े हुए हैं, लेकिन पिछले काफी समय से शो में बदलाव आ रहा है। बहुत सारे किरदार तारक मेहता से क्विट करने के बाद किसी और शो में नजर आ रहे हैं। वहीं बहुत से कैरेक्टर ऐसे भी हैं, जिनके शो को अलविदा कहने के बाद उनकी किस्मत पर जैसे ताला ही लग गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नेहा मेहता - फोटो : Instagram
नेहा मेहता
नेहा मेहता इस शो में अंजलि मेहता यानि तारक मेहता की पत्नी के किरदार में नजर आती थीं। प्रोडक्शन हाउस से अनबन के चलते अभिनेत्री ने तारक मेहता को अलविदा कह दिया था। 12 साल तक शो से जुड़ी नेहा ने साल 2020 में शो छोड़ दिया था। सुनैयना फौजदार ने इन्हें रिप्लेस किया है। आज वह सिर्फ गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

3 of 5
निधि भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया
निधि भानुशाली
तारक मेहता में भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभाने वाली निधि ने करीब छह साल तक शो में काम किया था। 2019 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था। इन दिनों वह सिर्फ सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 

4 of 5
भव्या गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
भव्या गांधी
भव्या गांधी आठ साल तक तारक मेहता में जेठालाल के बेटे के किरदार में नजर आए थे। इस शो के जरिए उनकी पहचान घर-घर में हुई है। भव्या गांधी को राज अनदकट ने रिप्लेस किया था। भव्या गांधी आज गुजराती फिल्म इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं, हालांकि उनको वह सफलता नहीं मिली जो टप्पू बनने के दौरान मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैलेश लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शैलेश लोढ़ा
शैलेश लोढ़ तो तारक मेहता से शुरू से जुड़े हुए थे। हाल ही में इन्होंने शो को अलविदा कहा है। आजकल वह 'वाह भाई वाह' जैसे कवि सम्मेलन शो में नजर आ रहे हैं। लेकिन इन्हें उस तरह से पॉपुलैरिटी हासिल नहीं हो रही है, जिस तरह इनकी धाक शो में नजर आती थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें