फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. हाथी के अंतिम दर्शन को पहुंची 'तारक मेहता' की पूरी टीम, को-स्टार्स का रो रोकर बुरा हाल

Tue, 10 Jul 2018 04:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सब टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के डॉ. हाथी यानी कवि कुमार आजाद का सोमवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आज पोस्टमार्टम के बाद डॉ. हाथी का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। शो में हमेशा दूसरों को हंसाने वाले डॉ. हाथी की ये तस्वीरें उनके फैंस को रुला सकती हैं। डॉ. हाथी के फ्यूनरल में शो की पूरी स्टारकास्ट नजर आई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
dr hathi
बता दें कवि बीते काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। कवि कुमार आजाद के निधन की खबर शो के निर्माता असित मोदी ने दी थी। उनके निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। तारक मेहता की पूरी स्टार कास्ट ने अपने प्यारे डॉ. हाथी को नम आखों से विदा किया। जब डॉ. हाथी के निधन की खबर लगी शो की शूटिंग रोक दी गई।
विज्ञापन

3 of 4
dr hathi
कवि कुमार आजाद ने शादी नहीं की थी और वे अपनी मम्मी, पापा, बहन और भाई के साथ रहते थे। जब कवि कुमार का निधन हुआ उस वक्त उनका परिवार उनके साथ नहीं था। 45 वर्षीय कवि कुमार का जन्म 1973 में बिहार में हुआ था।
विज्ञापन

4 of 4
dr hathi
कवि कुमार को कविताएं लिखने का भी बेहद शौक था। कवि कुमार आनंद 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के साथ इस कॉमेडी सीरियल के शुरू होने के एक साल बाद जुड़े थे। साल 2010 में कवि कुमार आजाद उर्फ डॉ. हाथी ने अपना 80 किलो वजन सर्जरी से कम किया था। इस सर्जरी के बाद उन्हें रोजाना की जिंदगी में काफी आसानी हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें