तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आनंद परमार को सभी लोग आनंद दादा के नाम से पुकारते थे। सेट पर हमेशा उनके काम की तारीफ होती थी। रविवार सुबह 10 बजे आनंद परमार का मुंबई के कांदिवली वेस्ट में हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। आनंद की अचानक मौत की खबर से शो से जुड़ा हर शख्स हैरान रह गया। इसके बाद रविवार को होने वाली शूटिंग को एक दिन लिए रद्द कर दिया गया।