'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। छोटे पर्दे का यह सबसे पसंदीदा कॉमेडी शो बना हुआ है। बीते साल शो के निर्माताओं ने इसके नाम से एक कार्टून सीरीज लॉन्च किया था और इसी शो पर 'रन जेठा रन' गेम भी लॉन्च किया गया था, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। वहीं, अब इस शो पर फिल्म बनने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस बात का खुलासा खुद प्रोड्यूसर असित मोदी ने किया है कि वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा यूनिवर्स बनाने की सोच रहे हैं।