टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को 11 साल पूरे हो गए हैं। 28 जुलाई 2008 को शो का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। अब गोकुलधाम सोसायटी में सेलिब्रेशन का मौका हो और कोई कसर बाकी रह जाए ऐसा कैसे हो सकता है। इस मौके पर स्टारकास्ट ने केक काटा और तस्वीरें खिंचवाईं। सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सभी के चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। पर्दे पर नजर आने वाले शो के स्टारकास्ट असल जिंदगी में बेहद अलग नजर आते हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इन एक्टर्स का रियल लुक।
विज्ञापन
2 of 11
Dilip Joshi and His Family
- फोटो : social media
जेठालाल (दिलीप जोशी)
जेठालाल का हंसमुख स्वभाव किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उनकी पत्नी का किरदार दयाबेन निभा रही हैं लेकिन असल में उनकी पत्नी का नाम जयमाला है। वहीं उनकी एक बेटी और एक बेटा भी है।
विज्ञापन
3 of 11
Disha Vakani
- फोटो : social media
दयाबेन (दिशा वकानी)
दिशा वकानी बीते एक साल से शो में नजर नहीं आ रही हैं। मैटरनिटी लीव के बाद से दिशा का शो पर वापसी के लिए इंतजार किया जा रहा था हालांकि अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि उनकी जगह नई दयाबेन की तलाश की जा रही है। सीरियल की बात करें तो दिशा इसमें जेठालाल की पत्नी का किरदार निभा रही थीं। असल में उनके पति का नाम मयूर पंड्या है। दिशा ने मयूर से साल 2015 में शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है।
4 of 11
Munmun Dutta
- फोटो : instagram
बबीता अय्यर (मुनमुन दत्ता)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीता अय्यर का रोल निभाने वाली मुनमुन कोलकाता की रहने वाली हैं। मुनमुन अपनी मां के साथ रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 11
Amit Bhatt
- फोटो : file photo
चंपक चाचा (अमित भट्ट)
शो में चंपक चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर का असली नाम अमित भट्ट है। अमित भट्ट महज 46 साल के हैं लेकिन सीरियल में वह दोगुनी उम्र का किरदार निभा रहे हैं। सीरियल में बाबू जी बने हैं। असल में वह शादीशुदा है और उनके 2 बच्चे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
shyam pathak
- फोटो : social media
पोपटलाल (श्याम पाठक)
पोपटलाल शो में पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। असल जिंदगी में पोपटलाल शादीशुदा हैं। पोपटलाल की शादी बचपन की दोस्त रश्मि से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
Mandar Chandwadkar
- फोटो : twitter
आत्माराम तुकाराम भिड़े (मंदार चंदवाड़कर)
मंदार की शादी स्नेहल से हुई। इस कपल का एक बेटा है जिसका नाम पार्थ है।
8 of 11
Sonalika Joshi
- फोटो : twitter
मिसेज भिड़े (सोनालिका जोशी)
सोनालिका की शादी को 10 साल हो चुके हैं। उनके पति का नाम समीर जोशी है। उनकी दो बेटियां हैं।
9 of 11
Shailesh Lodha
- फोटो : file photo
तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा)
शैलेश लोढ़ा की शादी स्वाति से हुई है। दोनों की एक बेटी स्वरा है।
10 of 11
neha mehta
- फोटो : social media
अंजलि, तारक की पत्नी (नेहा मेहता)
शो में अंजलि तारक की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। अंजलि का असली नाम नेहा मेहता है। नेहा अपने पेरेंट्स के साथ रहती हैं।