टीवी सीरियल 'रजिया सुल्तान', 'मेरी आशिकी तुमसे ही' और 'तनहाइयां' में नजर आ चुके मशहूर एक्टर मोहित अबरोल ने उस समय आत्महत्या करने की कोशिश की थी जब उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया था। उनका अफेयर लंबे समय तक टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव के साथ रहा है। मोहित अबरोल ने मानसी श्रीवास्तव पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है।
विज्ञापन
2 of 5
mohit abrol
- फोटो : social media
अपनी इस पोस्ट में मोहित अबरोल ने कहा है कि मानसी श्रीवास्तव ने उन्हें धोखा दिया और टीवी एक्टर अरहान बहल के साथ भी अफेयर रखा। इस बात का पता चलने के बाद मोहित अबरोल ने आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। मोहित अबरोल और मानसी श्रीवास्तव का करीब 8 साल की रिश्ता था। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार मोहित अबरोल ने मानसी श्रीवास्तव पर ढेर सारे आरोप लगाते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा।
विज्ञापन
3 of 5
mohit abrol
- फोटो : social media
हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। खबर के अनुसार मोहित अबरोल ने पोस्ट में लिखा- 'मैं उनसे (मानसी श्रीवास्तव) दोबारा मिलना चाहता हूूं और अपने तरीके से उन्हें अलविदा करना चाहता हूं। जब मुझे पता चला कि तुम्हारा (मानसी श्रीवास्तव) अफेयर अरहान के साथ तो मैंने नींद की गोलियां खाकर खुद को मारने की कोशिश की थी।'
मोहित अबरोल ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'मैं 3 दिन तक आईसीयू में भर्ती रहा लेकिन तुम वहां नहीं थीं। तुम कभी नहीं आईं जब मुझे तुम्हारी जरूर पड़ी। मैंने तुम्हें उस समय जाने दिया था लेकिन जब अरहान ने तुम्हें छोड़ दिया तो तुमने वापस आने की कोशिश की और मेरे जीवन को नरक बना दिया। मैं उस समय तुम्हें अपनी जिंदगी में फिर से ये सोचकर वापस ले आय था कि तुमने गलतियों को सुधार दिया है। मुझे आज तक इस बाद का अफसोस होता है कि मैं तुम्हें वापस क्यों लेकर आया।'
मोहित अबरोल ने आगे लिखा- 'जो भी हुआ हो लेकिन मुझे अब खुद पर नाज है कि तुमने मेरे साथ जो कुछ भी किया उससे मैं बच गया, लेकिन तुम्हारा कर्मा जल्द तुम्हारे सामने आएगा जिसकी तुम लायक हो।' इसके अलावा मोहित अबोलक ने अपनी इस पोस्ट में और भी कई इमोशनल बातें लिखी हैं। गौरतलब है कि बीती मई मानसी श्रीवास्तव और मोहित अबरोल की सगाई टूटने की खबर आई थी। दोनों ने ढाई साल पहले सगाई की थी। इतना ही नहीं दोनों पिछले 6 साल से रिलेशन में थे। मानसी ने कभी इस रिश्ते को छुपाया भी नहीं और दोनों एक साथ तमाम कार्यक्रमों में भी किसी जोड़े की तरह ही दिखते थे।