'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' के बापू जी यानी की अमित भट्ट का आज जन्मदिन है। अमित आज 47 साल के हो गए हैं। अमित भट्ट ने खिचड़ी, यस बॉस, चुपके चुपके, एफ.आई.आर. जैसे कुछ शोज किए हैं लेकिन तारक मेहता में चंपक चाचा के किरदार ने उन्हें फेमस किया है। बापूजी के एक एपिसोड की फीस 70 से 80 हजार रुपये है। तारक मेहता के चंपक चाचा के जन्मदिन पर आइए आपको मिलाते हैं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के स्टार कास्ट की रियल फैमिली से।