फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे उड़ाने में यकीन नहीं रखती सारा अली खान, दिल्ली की लोकल मार्केट से भी कर लेती हैं शॉपिंग

Sun, 11 Aug 2019 04:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : social media

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान न केवल अपनी सुंदरता बल्कि अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सारा अभी तक दो फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दोनों ही फिल्मों में फैंस ने सारा की एक्टिंग को खूब पसंद किया। 12 अगस्त 1995 को जन्मी सारा सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। सारा अली खान के बिंदास बात करने के तरीके ने बहुतों को इंप्रेस किया है। वो जितने भी इंटरव्यू देती हैं, दिल खोलकर बोलती हैं। चाहे वो कार्तिक आर्यन के बारे में अपने दिल की बात हो या करीना के बारे में कुछ कहना चाहती हों। वो कहती हैं कि उन्हें करीना से कोई प्रॉब्लम नहीं है।

विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan - फोटो : social media
सारा पटौदी खानदान की वारिस हैं। सारा काफी हद तक अपनी मां अमृता सिंह जैसी भी दिखती हैं। सारा अली खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह खुद को नवाब कहलाना नहीं बल्कि खुद को फकीर कहलाना पसंद करती हैं। सारा ने कहा था- मुझे महंगे कपड़े पहनने का बिल्कुल भी शौक नहीं है। मैं हजार रूपये से ज्यादा की शॉपिंग कभी नहीं करती हूं। मेरी सारी शॉपिंग दिल्ली के शंकर मार्केट से होती है। सारा इस बारे में बताती हैं कि, जब तक अभिनेत्री नहीं बनी थीं और मुझे कहा जाने लगा अब कि ऐसे कपड़े पहनो तो मैं पहन रही हूं। वरना, मैं हजार रुपये से अधिक की शॉपिंग कभी नहीं करती हूं।
विज्ञापन

3 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : social media
सारा कहती हैं मेरे पेरेंट्स का डिवोर्स हुए 12-14 साल हो चुके हैं। मैं तब से ही अपनी मां के साथ रहती हूं। मेरी सिंगल मां ने मुझे और इब्राहिम को सेफ फील करवाने के लिए हमें काफी संभाल कर रखा। हमें उन्होंने बिल्कुल बिगाड़ा नहीं, उन्होंने कभी इस बात का अहसास भी नहीं होने दिया कि हम नवाब खानदान के वारिस हैं। उन्होंने मुझे बहुत ही सिंपल रहना सिखाया है। मुझे ये नहीं समझ आता कि लोग कैसे इतने पैसे खर्च करते होंगे ज्यादा कपड़ों में।
 

4 of 5
Sara Ali Khan - फोटो : instagram
सारा कहती हैं- इसलिए मुझे अलग-अलग शहर में जाना, लोगों से मिलना-बातें करना, छोटी दुकानों में चले जाना, गलियां घूमना ये सब में काफी मजा आता है। मैं ये सारी चीजें खूब एंजॉय भी करती हूं। मुझे पर्सनली स्टार किड कहलाने से परेशानी है। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे अमृता सिंह की बेटी के तौर पर जानें क्योंकि उनके अंदर बहुत खूबियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram

कार्तिक आर्यन को चाहती हैं डेट करना
जब से सारा अली खान ने करण जौहर के टॉक शो में यह कहा है कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं तभी से ये दोनों एक्टर्स चर्चा में बने हुए हैं। उसके बाद एक इवेंट पर रणवीर सिंह ने दोनों को मिलवाने की कोशिश की। आखिरकार सारा का सपना पूरा हुआ। दोनों एक साथ इम्तियाज अली की फिल्म भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें