फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: मनमर्जियां के लिए कनिका ढिल्लों की पहली पसंद रहीं तापसी पन्नू, ऐसे किया कास्ट, बताया किस्सा

Sat, 02 Nov 2024 08:30 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्माता कनिका ढिल्लों ने फिल्म 'मनमर्जियां' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर तापसी पन्नू को चुना। इसे लेकर कनिका ने कुछ दिलचस्प बातें कही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता कनिका ढिल्लों ने हाल ही में 'दो पत्ती' फिल्म दर्शकों  के लिए पेश की है। फिल्म को दर्शकों को प्यार मिल रहा है। कनिका ने बताया कि तापसी पन्नू को फिल्म 'मनमर्जियां' के लिए कैसे कास्ट किया गया। साथ ही तापसी फिल्म के लिए कनिका की पहली पसंद क्यों थी, इस बारे में भी उन्होंने बात की है।
 
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
मनमर्जियां के लिए पहली पसंद रहीं तापसी
कनिका ढिल्लों ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि किसी परफ्यूम के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान कनिका ने तापसी को देखा। वह जिस तरह से चल रही थीं, उनके चलने के तरीके पर ही कनिका को तापसी मनमर्जियां की रूमी के लिए बिल्कुल सही लगी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
ऐसे हुई पहली मुलाकात
कनिका ढिल्लों ने बताया कि तापसी पन्नू से वह पहली बार मुंबई के जुहू इलाके में किसी रेस्टोरेंट में मिली थीं। उन्होंने एक विज्ञापन में तापसी को देखा था। उस विज्ञापन को देख कर ही कनिका ने उन्हें मनमर्जियां में शामिल करने की बात सोच ली थी। जब कनिका ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई तो तापसी ने मना किया कि मैं ऐसा नहीं कर पाउंगी, इसके बाद तापसी ने कहा कि मुझे कुछ समय चाहिए। कनिका ने जवाब में कहा, 'नहीं, यार तू अभी बता दें'।

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
खुद फैसले लेती हैं तापसी पन्नू
कनिका ढिल्लों ने कहा कि बाकि बॉलीवुड सितारे स्टोरी सुनते हैं, सोचते हैं, लोगों से पूछते हैं, इस बारे में कई लोगों से बात करते हैं, लेकिन तापसी ऐसी नहीं हैं। ऐसे में तापसी अपनी चीजों का फैसला खुद लेती हैं और इसे लेकर हमेशा क्लियर रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
लोगों को पसंद आई मनमर्जियां
तापसी ने कहा कि कई बार आप फिल्म में काम करते समय इंजॉय करते हैं। इसके बाद भी फिल्म कुछ अच्छा नहीं कर पाती। मनमर्जियां को बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार सक्सेस नहीं मिली, लेकिन जब भी मैं कहीं जाती हूं लोग मनमर्जियां को लेकर ही मुझसे बात करते हैं। ये एक ऐसी कहानी है जिसका और भी अभिनेत्रियां हिस्सा रहना चाहती होंगी, लेकिन इस फिल्म का हिस्सा होने के लिए मैं बहुत अच्छा महसूस करती हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें