फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha: जब रंग-रूप को लेकर रेखा को झेलने पड़े ताने, कबीर बेदी ने अभिनेत्री के फिल्मी सफर के बारे में की बात

Sat, 02 Nov 2024 07:28 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री रेखा को सिनेमा में शुरुआती दिनों में रंग और रूप को लेकर लोगों के ताने सुनने पड़े थे। अभिनेत्री ने इसके बाद भी अपने करियर को कहीं पीछे नहीं होने दिया। अभिनेता कबीर बेदी ने रेखा को लेकर कुछ बातें बताई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कबीर बेदी- रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता कबीर बेदी ने खूबसूरत अदाकारा रेखा को लेकर कुछ बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि जब अभिनेत्री रेखा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म में बाल कलाकार के रूप में की थी। साल 1969 में कन्नड़ फिल्म ऑपरेशन जैकपॉट नल्ली सीआईडी 999 से उन्होंने मुख्य भूमिका में डेब्यू किया।
विज्ञापन

2 of 5
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha
कबीर बेदी ने रेखा को बताया सुपरस्टार
अभिनेता कबीर बेदी ने रेखा के साथ 'खून भरी मांग' फिल्म में काम किया था। कबीर बेदी ने रेखा को अविश्वसनीय अभिनेत्री कहा। उन्होंने बताया कि रेखा एक असाधारण अभिनेत्री हैं। वह सही मायनों में सुपरस्टार हैं। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे, वह मेरे नीचे वाली मंजिल पर रहती थी इसलिए हम अक्सर एक-दूसरे से टकरा जाते थे। वह दक्षिण भारत से आईं हैं। वहीं, मुझे रेखा शुरू से ही पसंद रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha
शुरुआती दिनों में रेखा को झेलनी पड़ी परेशानी
कबीर बेदी ने कहा कि रेखा ने अपने करियर की शुरुआत बहुत मुश्किल परिस्थितियों में की थी। जब वह शुरुआती दिनों में थीं तो उन्हें मोटा, काला जैसे शब्दों का सामना करना पड़ा। लोगों को लगता था कि शायद ही वे इंडस्ट्री में काम कर पाएं। हालांकि, समय के साथ वह खूबसूरत हंस की तरह हो गईं।

4 of 5
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राष्ट्रीय पुरस्कार से हुईं सम्मानित
उन्होंने कहा कि लेबलिंग और बॉडी शेमिंग के बावजूद रेखा ने प्रशंसनीय अभिनय करना जारी रखा, जिससे उस दौर की सबसे बड़ी स्टार के रूप में उनकी स्थिति मजबूत हुई और 1988 में जब उन्होंने खून भरी मांग में काम किया, तब तक उन्हें बहुत पसंद किया जाने लगा था। बता दें कि रेखा को अपनी फिल्म उमराव जान के लिए पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेखा - फोटो : इंस्टाग्राम @legendaryrekha
खून भरी मांग के लिए मिला था फिल्मफेयर
कबीर बेदी ने कहा कि रेखा को उनकी अच्छी परफॉर्मेंस के लिए लोग पसंद कर रहे थे। खून भरी मांग फिल्म के लिए रेखा को फिल्मफेयर अवार्ड का सम्मान मिला था। इससे उनके प्रति लोगों का सम्मान और बढ़ गया था। रेखा आज भी अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें