बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को उनके बोल्ड बयानों की वजह से जाना जाता है। हाल ही में तापसी का गुस्सा निकला है एयर इंडिया पर। दरअसल तापसी ने एयर इंडिया की फ्लाइट से ट्रैवल किया तो उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर सकीं और उन्होंने ट्वीट करते हुए एयर इंडिया को खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
2 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
तापसी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जब एयर इंडिया यह सुनिश्चित करे कि आपकी छुट्टियों की शुरुआत बेकार हो, लेकिन पता है क्या, हॉलिडे डेस्टिनेशन पर पहुंचने का इंतजार इस दुखी कर देने वाले ट्रैवल एक्सपीरियंस से बढ़कर है।'
विज्ञापन
3 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : instagram
तापसी के इस ट्वीट पर कई लोगों ने अलग अलग रिएक्शन दिए। कुछ लोगों ने तापसी का सपोर्ट करते हुए लिखा- कोई बात नहीं मैम ऐसा होता है। हालांकि आपके अंदर बहुत हिम्मत है आपने एयर इंडिया से ट्रैवल करने का जोखिम उठाया। कई यूजर्स ने ये भी कहा कि वह भी ऐसे अनुभव से गुजर चुके हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने तापसी के ट्वीट पर उन्हीं का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
4 of 5
taapsee pannu
- फोटो : amar ujala
एक शख्स ने लिखा, 'मैं भी कभी-कभी मूवी टिकट ले लेता हूं यह सोचकर कि मूवी अच्छी होगी, लेकिन अच्छी नहीं होने पर भी मैं उस फिल्म को देख लेता हूं क्योंकि मुझे वह एक्टर पसंद होता है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'हमे भी आपकी फिल्म जुड़वा देखने के बाद कुछ ऐसा ही महसूस हुआ था। एक यूजर ने लिखा- यह शायद आपकी फ्लॉप मूवी का बदला लेने के लिए था।'
तापसी की अगली फिल्म की बात करें तो वह अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन की फिल्म 'सांड की आंख' की शूटिंग कर रही हैं। इसे तुषार हीरानंदानी डायरेक्टर कर रहे हैं। फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी हरियाणा की रहने वालीं चंद्रो तोमर और प्रकाशो तोमर की जिंदगी पर आधारित है जिन्हें 'शूटर दादी' के नाम से जाना जाता है। 'शूटर दादी' दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली शार्प शूटर हैं।