फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया की बहन के बाद अब मां ने बताया अपना दर्द, बोलीं- 'इस वजह से रात-रात भर सो नहीं पाई'

Mon, 06 May 2019 08:30 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia, shaheen, soni razdan - फोटो : social media
आलिया भट्ट इन दिनों ब्रह्मास्त्र की शूटिंग खत्म कर अगले प्रोजेक्ट में जुट गई हैं। पिछले दिनों उन्हें संजय लीला भंसाली के ऑफिस से निकलते हुए स्पॉट किया गया था। आलिया, भंसाली की अगली फिल्म इंशाल्लाह कर रही हैं। एक ओर आलिया अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी बहन शाहीन भट्ट लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। शाहीन ने हाल ही में अपनी किताब नेवर बीन (अन) हैप्पीयर को लेकर जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt shaheen bhatt - फोटो : Instagram
किताब में शाहीन ने बताया कि कैसे वो डिप्रेशन से गुजर रही थीं और बड़ी मुश्किल से वो इससे निकल पाईं। शाहीन के बाद उनकी मां सोनी राजदान का इस पर बयान आया है। सोनी राजदान ने कहा कि 'मैं एक मां हूं। चाहे आलिया हो या शाहीन, किसी भी वक्त अगर उन्हें कोई परेशानी हो रही है तो मैं ही वह हूं जिन पर इन सबका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।'
विज्ञापन

3 of 5
mahesh bhatt with family - फोटो : social media
सोनी राजदान आगे कहती हैं कि 'मां होने के नाते जाहिर है बच्चों से मेरा जुड़ाव बहुत ज्यादा है। कई बार ऐसा होता है कि जब मैं परेशान होकर रात भर सो नहीं पाती हूं। खासकर शाहीन के मामले में मैं काफी परेशान थी कि छोटी उम्र में उस पर काफी कुछ बीत रहा था। इस मुश्किल घड़ी में मैंने वही किया जो एक मां को करना चाहिए था। मैं हमेशा मजबूती के साथ उसके साथ खड़ी रही और सहारा दिया।'

4 of 5
alia bhatt, shaheen bhatt - फोटो : social media
इससे पहले एक इंटरव्यू में शाहीन ने बताया, 'जब मैं 12 साल की थी तो बड़ी बहन पूजा और छोटी बहन आलिया के साथ एक फोटोशूट के लिए गई थी। तीनों बहनों की तस्वीरें क्लिक की जा रही थीं कि इतने में एक फोटोग्राफर ने आकर मुझसे कहा कि मैं फ्रेम से हट जाऊं क्योंकि वह केवल आलिया और पूजा की तस्वीर क्लिक करना चाहता था। इस घटना ने मुझे झकझोर कर रख दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shaheen bhatt, soni razdan - फोटो : social media
शाहीन ने आगे कहा कि, 'मैं अपने आप को समझाने की कोशिश कर रही थी कि मैं कौन हूं? और ऐसे समय में जब इस तरह की कोई घटना होती है तो यह आपके दिमाग में बस जाती है।' शाहीन ने कहा कि वो घटना उन्हें आज भी असहज महसूस करवाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें