फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: करण जौहर के शो में नहीं बुलाए जाने पर तापसी पन्नू ने कसा तंज, कहा- मेरी सेक्स लाइफ...

Sun, 07 Aug 2022 06:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का वह जमकर प्रचार कर रही हैं। हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने कॉफी विद करण शो को लेकर कुछ ऐसा कह दिया कि अचानक वह सुर्खियों में आ गईं। 
विज्ञापन

2 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान, जब तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप अपनी फिल्म 'दोबारा' का प्रमोट कर रहे थे, उसी समय करण जौहर बगल के कमरे में अपने चैट शो का प्रचार कर रहे थे। इसी को ध्यान में रखते हुए जब मीडिया ने तापसी से इस बारे में पूछताछ  कि उन्हें करण के शो में क्यों नहीं बुलाया गया? इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने मजाक में कहा कि उनकी सेक्स लाइफ इतनी दिलचस्प नहीं है कि उन्हें 'कॉफी विद करण' में आमंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

3 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि तापसी को उनकी हाजिर जवाबी के लिए जाना जाता है। वहीं, कॉफी विद करण के नए सीजन में अब तक कई सेलेब्स से इस बारे में सवाल किए जा चुके हैं। तापसी की नई फिल्म दोबारा की बात करें तो टाइम ट्रैवेल पर आधारित यह फिल्म अब तक लंदन फिल्म महोत्सव और फैंटेसिया फिल्म महोत्सव 2022 जैसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में दिखाई जा चुकी है। इस फिल्म में तापसी और अनुराग ने दोबारा साथ काम किया है। इससे पहले दोनों ने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ आए थे।
विज्ञापन

4 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी हाल ही में शाबाश मिथु में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने मिताली राज का किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी के बावजूद फिल्म के मेकर्स के हाथ निराशा लगी थी। इस फिल्म ने महज 2.22 करोड़ का बिजनेस किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें