फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: मैथियास के संन्यास के एलान पर तापसी पन्नू ने दी प्रतिक्रिया, पति का समर्थन करते हुए कही यह बात

Sun, 04 Aug 2024 09:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैथियास बोए, तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम- मैथियास बोए, तापसी पन्नू
तापसी पन्नू को हाल ही में पेरिस ओलंपिक 2024 में देखा गया था। दरअसल, वह अपने पति और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाई के कोच मौथियास बो का समर्थन करती नजर आई थीं। इस बीच अपने खिलाड़ियों के टूर्नामेंट बाहर होने के बाद हाल ही में कोचिंग से संन्यास की घोषणा कर सभी को चौंका दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
मैथियास बोए - फोटो : इंस्टाग्राम- मैथियास बोए
मैथियास बोए ने इंस्टाग्राम पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "मेरे लिए मेरे कोचिंग के दिन यहीं खत्म हुए। मैं कम से कम अभी के लिए भारत या कहीं और कोचिंग नहीं दूंगा। मैंने बैडमिंटन हॉल में बहुत ज्यादा समय बिताया है। कोच बनना भी काफी तनावपूर्ण है। मैं एक थका हुआ बूढ़ा आदमी हूं।"  साथ ही, उन्होंने इस पोस्ट में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भारतीय बैडमिंटन के सभी साथियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

3 of 5
मैथियास बोए, तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम- मैथियास बोए, तापसी पन्नू
उनके इस फैसले पर अब तापसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने पति का समर्थन करते हुए दिल छू लेने वाली टिप्पणी की है। अभिनेत्री ने मैथियस की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब आप एक शादीशुदा आदमी हैं। आपको एक कदम पीछे हटने की जरूरत है। मुझे रोजाना काम से घर आकर आपके लिए डिनर तैयार करना है और सफाई करनी है।"

4 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee
वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी को बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म डंकी में देखा गया था। फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'फिर आई हसीन दिलरुबा' पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह जल्द ही फिर आई हसीन दिलरुबा में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मैसी और सनी कौशल भी हैं। यह फिल्म सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आएगी। 9 अगस्त से इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा।
Double Ismart Trailer: 'डबल इस्मार्ट' के धांसू टीजर के बाद ट्रेलर आज इस समय होगा रिलीज, नोट कर लें समय
 
 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें