फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन को इस वजह से डेट नहीं करना चाहती तापसी पन्नू, बोली बड़ी बात

Sat, 08 Jun 2019 09:40 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik aaryan,Taapsee Pannu - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। एक तरफ जहां उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं वहीं उनकी फैन फोलोइंग भी हर दिन बढ़ती जा रही है। इन दिनों वह सारा अली खान को डेट करने की वजह से चर्चा में छाए हुए हैं। वहीं बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी एक्ट्रेस हैं जो कार्तिक को डेट करना चाहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : amar ujala
इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का भी नाम जुड़ा था। वहीं इन सबके बीच एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कहा है कि वह कभी कार्तिक आर्यन को डेट नहीं करना चाहती हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो ये बात तापसी ने एक इंटरव्यू में कही है। तापसी पन्नू से पूछा गया कि क्या वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं ?
विज्ञापन

3 of 5
Taapsee Pannu - फोटो : social media
इस पर तापसी पन्नू ने अलग ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि, 'उनके लिए (कार्तिक आर्यन) पहले से लंबी लाइन लगी हुई है, मैं उनके लिए लंबी लाइन में खड़ी नहीं होनी चाहती हूं।' तापसी पन्नू के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइन को लेकर भी हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं। काफी समय से कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस और स्टार किड सारा अली खान और अनन्या पांडे से जुड़ चुका है।

4 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : Instagram
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन पहले अनन्या पांडे को डेट कर रहे थे, वहीं अब वह सारा अली खान के साथ घूमते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में ईद के मौके पर कार्तिक और सारा को मुंह छिपाकर घूमते हुए भी देखा गया था। इन सबके बीच कार्तिक आर्यन के लव ट्रायंगल को लेकर अनन्या पांडे का बड़ा बयान आया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Kha, Kartik Aaryan, Ananya Panday - फोटो : social media
खबरों की मानें तो हाल ही में अनन्या पांडे ने कार्तिक आर्यन को लेकर बोला है कि, 'मेरा कोई लव ट्रायंगल नहीं है। अभी मैं काफी यंग हूं। मैं 20 साल की हूं और किसी पर क्रश आना बेहद नॉर्मल बात है। मैं अपनी भावनाओं को लेकर बहुत खुली हूं और लोगों को अपने क्रश को बारे में बताती हूं। क्योंकि मैं अभी बहुत यंग हूं इसलिए मेरा क्रश भी समय के हिसाब से बदलता रहता है। इसलिए ये केवल मजाक की तरह है सभी को इसको मजाक की तरह लेना चाहिए।' अनन्या पांडे ने आगे कहा है कि, 'सभी तरह के लव ट्रायंगल को मैंने अपनी आने वाली फिल्मों के लिए बचाकर रखा हुआ है।' आपको बता दें कि अनन्या पांडे ने एक शो में ये कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को काफी पसंद करती हैं और कार्तिक उनके क्रश है। इसके बाद कार्तिक और अनन्या को बहुत बार साथ देखा गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें