फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: वंचित लड़कियों से मिलकर मुंबई लौटीं तापसी पन्नू, बाराबंकी-मोगा में किए काम की दिखाईं तस्वीरें

Sun, 11 Feb 2024 01:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले तीन वर्षों से नन्ही कली नामक एक गैर-सरकारी संगठन से जुड़ी हैं। अभिनेत्री हर साल वंचित लड़कियों से मिलकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए जागरूक करती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू-नन्ही कली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री तापसी पन्नू की मानें तो पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और चंडीगढ़ के मोगा में वह समाज की वंचित बच्चियों के बीच लंबा वक्त बिताकर आई हैं। किसी न किसी आंगन में फूल बनकर महकने को तैयार हो रही इन नन्हीं कलियों से मिलने के दौरान तापसी ने इन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेल और दूसरी जरूरी बातों के लिए भी जागरूक किया। तापसी का मानना है कि जरूरतमंद लोगों के साथ समय बिताने और इनका ध्यान देना बहुत जरुरी है। 
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू-नन्ही कली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री तापसी पन्नू पिछले तीन वर्षों से नन्ही कली नामक एक गैर-सरकारी संगठन से जुड़ी हैं और हर साल वंचित लड़कियों से मिलकर उन्हें सशक्त बनाने के लिए जागरूक करती रहती है। तापसी पन्नू की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक हाल ही में वह बाराबंकी और मोगा गईं और वहां की हाशिये पर जीवन बिता रहीं बेटियों से मुलाकात की। इन बालिकाओं को उन्होंने कहानियों की किताबें, रैकेट और अन्य शैक्षणिक सामग्री भी उपहार में दी।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू-नन्ही कली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बताते हैं कि अभिनेत्री तापसी पन्नू का लड़कियों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर उनका स्वागत किया और उनके साथ नृत्य भी किया। तापसी पन्नू ने उनके साथ समय बिताया और उनके साथ अपने विचार को साझा करते हुए उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश की। तापसी पन्नू कहती हैं, 'यह सिर्फ पैसे दान करने के बारे में नहीं है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के साथ समय बिताने और इनका ध्यान देने के बारे में भी है।'

Vidyut Jammwal: क्रैक की रिलीज से पहले मुसीबत में फंसे विद्युत जामवाल, आरपीएफ अधिकारियों ने हिरासत में लिया!

4 of 5
तापसी पन्नू-नन्ही कली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा, 'मैं इन बच्चियों को डॉक्टर, इंजीनियर और टीचर, जो भी बनना चाहती हैं, बनाना चाहती हूं। मैं इनके साथ हूं। मेरी कोशिश यही है कि कोई भी बच्ची, किशोरी या युवती शिक्षा से वंचित न रहे। क्योंकि अगर आप एक आदमी को शिक्षा देते हैं तो आप एक व्यक्ति को शिक्षित कर रहे हैं, लेकिन अगर आप एक औरत को शिक्षा देते हैं तो आप पूरे देश को शिक्षित करते हैं।'

Bhumi Pednekar: एनिमल के समर्थन में आईं भूमिका पेडनेकर, 'भक्षक' अभिनेत्री ने संदीप रेड्डी को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू-नन्ही कली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नन्ही कली पिछले 25 वर्षों से भारत में वंचित लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रही हैं। यह संगठन पूरे भारत में 4,50,000 से अधिक लड़कियों को शिक्षा प्रदान करने में सफल रहा है। तापसी पन्नू भी पिछले तीन वर्षों से इस संगठन से जुड़कर  लड़कियों की प्रगति पर गहरी नजर रख रही हैं और हर संभव तरीके से उनका समर्थन कर रही हैं। 

Kartik Aaryan: यूपी से साइकिल चलाकर कार्तिक से मिलने मुबंई पहुंचा फैन, 9 दिन में तय किया 1160 किलोमीटर का सफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें