फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मिनट के किरदार से तापसी पन्नू ने छोड़ी थी छाप, अब ट्वीट कर बोलीं- 'सही मायने में नाम शबाना'

Sun, 24 Jan 2021 10:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Naam Shabana
कई बॉलीवुड अभिनेता या अभिनेत्रियां ऐसे होते हैं जो किसी फिल्म में कुछ मिनट का किरदार ही करते हैं। लेकिन वो कुछ मिनट ही उनकी जिंदगी को बदल देते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था साल 2015 में अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ। तापसी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आकर बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम बनाया। हाल ही में तापसी ने बताया है कि कैसे फिल्म 'बेबी' में निभाए उनके छोटे से किरदार ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी।
विज्ञापन

2 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। तापसी अक्सर कई पोस्ट और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने साल 2015 में आई फिल्म 'बेबी' को याद किया। इस फिल्म के बाद तापसी की किस्मत ही बदल गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Social Media
तापसी ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में तापसी ने फिल्म 'बेबी' के पोस्टर को शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए तापसी ने लिखा, 'डियर एक्टर्स, फिल्म में कुछ मिनटों की एक्टिंग मायने नहीं रखती। बल्कि इन कुछ मिनटों में आपने क्या क्या किया उससे फर्क पड़ता है और यही मायने रखता है। सात मिनट, जिसने मेरे पूरे करियर की दिशा बदल दी थी, मेरे अच्छे के लिए। सही मायने में नाम शबाना।'
 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : Social media
तापसी के इस ट्वीट पर अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'बिल्कुल, हमेशा आपके पास जो कुछ भी है। आप अपनी आगे की यात्रा पर गर्व करें।' बता दें कि फिल्म 'बेबी' में अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में तापसी ने केवल छोटा सा किरदार निभाया था। जिसने फैंस के ऊपर अच्छा खासा प्रभाव छोड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस फिल्म में तापसी के किरदार का नाम शबाना होता है। जिसके बाद साल 2017 में तापसी के इस किरदार पर आधारित फिल्म 'नाम शबाना' बनाई गई थी। जिसमें तापसी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में तापसी के साथ ही मनोज बाजपेयी, पृथ्वीराज सुकुमार और अक्षय कुमार भी थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें