फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर तापसी ने दिया फैंस को खास तोहफा, ट्रोलर्स को ढूंढ़ना होगा इसका तोड़

Thu, 02 Aug 2018 07:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
तापसी पन्नू
बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू ने बुधवार को अपने जन्मदिन पर खुद का मोबाइल एप प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इसके द्वारा वह वास्तविक लोगों से जुड़ना चाहेंगी, न कि फर्जी खातों से। एक बयान के अनुसार आधिकारिक एप ‘तापसी पन्नू’ को न्यूयार्क की प्रौद्योगिकी कंपनी एस्केप एक्स की सहायता से बनाया गया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
taapsee pannu
तापसी ने कहा, ‘एस्केप एक्स ने जब इसके लिए मुझसे संपर्क किया तब यह मेरी योजनाओं में नहीं था। बाद में मुझे अहसास हुआ कि मेरे प्रशंसकों से जुड़ने का यह एक नया तरीका हो सकता है।’ 
 
विज्ञापन

3 of 4
taapsee pannu
तापसी ने कहा है, 'यह ऐप उन फैंस के लिए है जो सच में जानना चाहते हैं मैं असल जिंदगी में कैसी हूं। बहुत से लोग नहीं जानते कि मैं अपनी असल जिंदगी में इतनी सीरियस नहीं हूं जितना कि अपनी फिल्मों के जरिए नजर आती हूं और अक्सर ट्रोलर्स के चक्कर में जेनुइन फैंस मिस हो जाते हैं, तो मेरे ऐप के जरिए मैं उनसे पर्सनली जुड़ सकती हूं।'

 
विज्ञापन

4 of 4
taapsee pannu - फोटो : twitter
सूरमा में राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का किरदार निभाने वालीं तापसी फिल्म में अपनी पहनी जर्सी देने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन करेंगी। तापसी अपने एप के माध्यम से नामांकन करने प्रशंसकों में से किसी एक भाग्यशाली प्रशंसक को चुनेंगी और उसे जर्सी दे देंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें