फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू की किस परेशानी के जवाब में बिग बी लिख बैठे 'मी टू', आप भी जानें...

Fri, 23 Feb 2018 04:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'पिंक' जैसी फिल्म में कमाल का अभिनय करने वाली तापसी पन्नू ने बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन इंसान चाहे कोई भी हो, जिंदगी के उतार चढ़ाव उसे परेशान जरूर करते हैं। तापसी भी इन परेशानियों से अछूती नहीं हैं। आइए जानते हैं उनकी परेशानी की वजह....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अभिनेत्री तापसी पन्नू को आजकल जीवन की अनिश्चितता समझने में परेशानी हो रही है। तापसी ने एक ट्वीट कर कहा, 'शायद सबसे मुश्किल सबक सीखना यह है कि जिंदगी में सब कुछ योजना के हिसाब से नहीं होता और मैं हमेशा इस सबक में असफल रही हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने तापसी के इस ट्वीट पर जवाब दिया है। इस बात को बखूबी समझते हुए कि वे किस दौर से गुजर रही हैं, बिग बी ने लिखा 'मैं भी'। बिग बी ने तापसी के साथ फिल्म 'पिंक' में काम किया था। यह फिल्म दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा बहुत पसंद की गई थी।
 
विज्ञापन

4 of 4
बॉलीवुड में तापसी ने अब तक 'पिंक', 'नाम शबाना' और 'जुड़वां-2' जैसी फिल्मों से फिल्म जगत में अपनी जगह बनाई है। फिलहाल तापसी के पास 'मनमर्जियां', 'दिल जंगली' और 'वुमनिया' जैसी फिल्में हैं। 'वुमनिया' दो महिला शूटर्स पर बन रही फिल्म है जिसके लिए कृति सेनन को भी अप्रोच किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें